{"_id":"687c71444e3318184c0c0684","slug":"prithvinath-temple-will-be-renovated-bjp-leaders-are-competing-to-take-credit-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पृथ्वीनाथ मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, भाजपा नेताओं में श्रेय लेने की मची होड़; समर्थकों ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पृथ्वीनाथ मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, भाजपा नेताओं में श्रेय लेने की मची होड़; समर्थकों ने किया सम्मान
Sun, 20 Jul 2025 10:02 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:02 AM IST
सार
एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि जल्द ही पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। मंदिर के जीर्णोद्धार में जितना भी काम होगा, उतना मंदिर से जुड़े लोग बताएं। मंदिर को संवारने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
एमएलसी विजय शिवहरे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के विकास का प्रस्ताव तैयार कराने के लिए भाजपा के दो नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ मच गई है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री और आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने इसे अपनी पहल का परिणाम बताया तो एमएलसी विजय शिवहरे ने विकास प्रस्ताव के लिए पैरवी किए जाने का पत्र जारी किया। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के विकास का प्रस्ताव मंजूर होने पर शनिवार को दोनों नेताओं के समर्थकों ने अपने नेताओं का सम्मान किया।
शनिवार दोपहर लगभग एक ही समय पर भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय और भाजपा एमएलसी विजय शिवहरे का मंदिर मामले में सम्मान हुआ लेकिन अलग-अलग जगहों पर। एमएलसी विजय शिवहरे ने ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि जल्द ही पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। मंदिर के जीर्णोद्धार में जितना भी काम होगा, उतना मंदिर से जुड़े लोग बताएं। मंदिर को संवारने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री को मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम से लगातार व्यक्तिगत मिलकर व पत्राचार कर मंदिर को पर्यटन विभाग की योजना में शामिल कराया है। उन्होंने कहा कि योगेंद्र उपाध्याय उनके बड़े भाई हैं। उन्होंने भी प्रयास किया होगा। मंदिर में ही हुए सम्मान के दौरान महंत अजय राजौरिया ने मंदिर के विकास प्रस्ताव के लिए पूरा श्रेय एमएलसी विजय शिवहरे को दिया।
उच्च शिक्षा मंत्री का समर्थकों ने किया सम्मान
जिस समय एमएलसी का सम्मान हो रहा था, ठीक उसी समय भाजपा कार्यकर्ता नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का सम्मान कर रहे थे। शिवाजी मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी के साथ पार्षदों ने योगेंद्र उपाध्याय को तलवार एवं त्रिशूल भेंट किया और फूल मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दक्षिण विधानसभा के प्राचीन मनकामेश्वर, पृथ्वीनाथ महादेव, फुलेश्वर महादेव मंदिर, जयपुर हाउस स्थित बुर्जी वाला मंदिर का विकास कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में नगला ढाकरान स्थित हनुमान मंदिर, राम सिया की बगीची, शीतल गली भैरव मंदिर (लेटे हुए भैरव) मंदिरों का भी समग्र विकास कराया जाएगा।