{"_id":"622339ff8dbd8b5ff9410929","slug":"prisoners-will-prepare-gulal-with-green-vegetables-and-turmeric-in-mathura-jail-on-holi-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली 2022: मथुरा जेल में बंदी हरी सब्जियों व हल्दी से बनाएंगे गुलाल, ब्रज के मंदिरों में बिखरेगा यह रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2022: मथुरा जेल में बंदी हरी सब्जियों व हल्दी से बनाएंगे गुलाल, ब्रज के मंदिरों में बिखरेगा यह रंग
Sat, 05 Mar 2022 03:52 PM IST
मुकेश कुमार
अरुण अनु, अमर उजाला मथुरा
अरुण अनु, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Mar 2022 03:52 PM IST
सार
मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में इस होली पर जेल के बंदियों द्वारा बनाया गया प्राकृतिक रंग भी बिखरेगा। यह रंग हरी सब्जियों और हल्दी से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा जेल के बंदी बनाएंगे गुलाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जेल में सलाखों के पीछे जिंदगी काट रहे बंदियों को एक अच्छा मौका मिला है। वह अपने हाथ से इस होली पर हर्बल गुलाल तैयार करेंगे। उनके बनाए गुलाल को वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी सहित ब्रज के सभी प्रमुख मंदिरों में भेजा जाएगा। जल्द ही जेल में गुलाल बनाने का काम प्रारंभ हो जाएगा। खास बात है कि यह गुलाल पालक और हल्दी से तैयार होगा।
विज्ञापन
जिला जेल में बंदियों की संख्या करीब 1700 है। बंदियों को सकारात्मक सोच देने के लिए समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक काम किए जाते रहते हैं। इसी के तहत इस बार जेल में होली से पूर्व गुलाल और रंग तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए जेल प्रशासन ने कुछ ऐसे बंदियों का चयन गुलाल बनाने के लिए किया है, जो कि इस काम में रुचि लेते हैं। हर्बल गुलाल तैयार कराने में कुछ सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। वे गुलाल को पैकेट में बंद करवाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
इस प्रकार से मिलेगा गुलाल को प्राकृतिक रंग
गुलाल तैयार करवाने में स्वयंसेवी संस्थाएं भी मदद कर रही है। प्राकृतिक रंगों के लिए पालक आदि हरी पत्तेदार सूखी सब्जियों का चूर्ण मिलाया जाएगा। लाल रंग के लिए गुड़हल आदि के फूल और पीले रंग के लिए हल्दी आदि का प्रयोग किया जाएगा। संस्थाएं ये सभी सामान उपलब्ध करवाएंगी।जिला कारागार के जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार जेल में बंदियों से हर्बल गुलाल तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए बंदियों को चिन्हित कर लिया गया है। हम प्रयास करेंगे कि यह गुलाल सबसे पहले ठाकुर श्रीबांके बिहारी के चरणों में अर्पित होने के साथ-साथ ब्रज के सभी मंदिरों में जाए। बंदियों की इससे कमाई भी होगी।