फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoners Will Prepare Gulal In Mathura Jail On Holi 2023

Mathura Holi 2023: मथुरा जेल में बंदी बनाएंगे गुलाल, ब्रज के मंदिरों में बिखरेगा यह रंग

Mon, 20 Feb 2023 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 04:01 PM IST
सार

मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में इस होली पर जेल के बंदियों द्वारा बनाया गया प्राकृतिक रंग भी बिखरेगा। यह रंग हरी सब्जियों और हल्दी से बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Prisoners Will Prepare Gulal In Mathura Jail On Holi 2023
बंदी बन रहे गुलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जेल में सलाखों के पीछे जिंदगी काट रहे बंदियों को एक अच्छा मौका मिला है। वह अपने हाथ से इस होली पर हर्बल गुलाल तैयार कर रहे है। खास बात है कि यह गुलाल पालक और हल्दी से तैयार होगा।
विज्ञापन


जिला जेल में बंदियों को सकारात्मक सोच देने के लिए समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक काम किए जाते रहते हैं। इसी के तहत जेल में होली से पूर्व गुलाल और रंग तैयार करवाया जा रहा है। इसके लिए जेल प्रशासन ने कुछ ऐसे बंदियों का चयन गुलाल बनाने के लिए किया है, जो कि इस काम में रुचि लेते हैं। हर्बल गुलाल तैयार कराने में कुछ सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। वे गुलाल को पैकेट में बंद करवाने में मदद करेगी। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि जेल में बंदियों द्वारा गुलाल तैयार किया जा रहा है। जो कि पूरी तरह से प्राकृतिक है। गुलाल बनाने का कुछ स्थानों से आर्डर भी मिला है।
विज्ञापन

इस प्रकार से मिलेगा गुलाल को प्राकृतिक रंग

गुलाल तैयार करवाने में स्वयंसेवी संस्थाएं भी मदद कर रही है। प्राकृतिक रंगों के लिए पालक आदि हरी पत्तेदार सूखी सब्जियों का चूर्ण मिलाया जाएगा। लाल रंग के लिए गुड़हल आदि के फूल और पीले रंग के लिए हल्दी आदि का प्रयोग किया जाएगा। संस्थाएं ये सभी सामान उपलब्ध करवाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed