फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoners Made Sanitary Masks In District Jail For Corona Virus

कोरोना वायरसः कारागार में बंदी बना रहे सैनिटाइज मास्क, नौ कमरों में बने आइसोलेशन वार्ड

Mon, 23 Mar 2020 01:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 23 Mar 2020 01:24 PM IST
सार

जिला कारागार में पांच पुरुष और चार महिलाएं मास्क बना रही मास्क 

विज्ञापन
Prisoners Made Sanitary Masks In District Jail For Corona Virus
जिला कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला कारागार में भी इंतजाम किए गए हैं। बंदी मास्क बना रहे हैं। इन्हें सैनिटाइज भी किया जा रहा है। रविवार को एसएसपी बबलू कुमार और डीएम प्रभु एन सिंह ने निरीक्षण किया। जेल में कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस पर नौ कमरों में आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला कारागार में दो हजार से अधिक बंदी हैं। इन बंदियों को अलग-अलग बैरक में रखा जाता है। रविवार को डीएम और एसएसपी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। बंदियों की बैरक से लेकर अस्पताल तक देखा गया। इसके बाद आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


साफ-सफाई के लिए भी कहा गया। जिला कारागार के अधीक्षक शशिकांत मिश्र के मुताबिक, जेल के नौ कमरों में आईसोलेशन की व्यवस्था की गई है। इसमें कर्मचारियों को भी लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कारागार में पांच पुरुष और चार महिलाएं मास्क बना रही हैं। इनको सैनिटाइज भी किया जा रहा है। इसके बाद ही वितरण के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल मास्क बंदियों को ही दिए जा रहे हैं। इसके बाद मास्क आम लोगों को दिए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed