फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prisoner who escaped by climbing  jail wall has been caught by police after five years

Mathura: जेल की ऊंची दीवार फांदकर भाग गया था बंदी, पांच साल बाद आया पकड़ में

Mon, 24 Oct 2022 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 12:55 PM IST
सार

मथुरा जेल की दीवार फांदकर भागे बंदी को पुलिस ने पांच साल बाद दबोचा है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस बंदी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ पा रहा था। 

विज्ञापन
prisoner who escaped by climbing  jail wall has been caught by police after five years
मथुरा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा से पांच साल पूर्व जेल की दीवार फांदकर भागे बंदी को सदर बाजार पुलिस और एसटीएफ ने आर्मी हॉस्पिटल के पास से शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। 25 हजार का यह इनामी दो साथियों के साथ जेल की दीवार फांदकर भागा था। हालांकि जेल से फरार दो अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन

2017 की है घटना 

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 31 जनवरी 2017 को जिला कारागार की दीवार फांदकर तीन बंदी भाग गए थे। जिला जेल से इन तीन बंदियों के भागने से मथुरा से लेकर लखनऊ तक अफरातफरी मच गई थी। इस मामले में जिला कारागार के मुख्य वार्डन समेत चार वार्डन निलंबित किए गए थे। थाना सदर बाजार में जेल अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Crime: मैनपुरी से लूट करने आगरा आते थे बदमाश, सात दिन में दो चेन और एक मोबाइल लूटा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साथी पहले हो गए थे गिरफ्तार 

सदर बाजार पुलिस ने राहुल को कुछ ही दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। करीब एक माह बाद कलुआ उर्फ शेरा पुत्र नवाब खां को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। फरार संजय निवासी नगला लालदास, अछनेरा (आगरा) हत्थे नहीं चढ़ सका था। इस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए संजय पर करीब 5 मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed