फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoner attempted suicide in Kasganj district jail

कासगंज जिला जेल में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में आगरा रेफर

Wed, 11 Sep 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Prisoner attempted suicide in Kasganj district jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिला जेल में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


आत्महत्या की कोशिश करने वाला कैदी घनेंद्र पुत्र हुकुम सिंह निवासी धनेशपुर भाटान, थाना सुनगढ़ी है। घनेंद्र 20 माह से जेल में निरुद्ध है। उसके तीन सगे भाई भी जेल में बंद हैं। इन सभी हत्या का आरोप है। 
विज्ञापन


बताया गया कि जब जेल में कैदियों की गिनती की जा रही थी, उसी दौरान घनेंद्र पानी की सप्लाई के पाइप से अंगोछा बांध गले में फंदा डालकर लटक गया। जब अन्य कैदियों की नजर धनेंद्र पर पड़ी तो शोर मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अन्य कैदियों की मदद से घनेंद्र को नीचे उतारा गया। जेल में उपचार देकर उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से घनेंद्र को आगरा रेफर कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed