फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priority is to make the district crime and criminal free

जिले को अपराध और अपराधी मुक्त बनाना है प्राथमिकता

Tue, 31 May 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Priority is to make the district crime and criminal free
मैनपुरी। मंगलवार को नवागत पुलिस कप्तान कमलेश दीक्षित ने चार्ज संभाल लिया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनपद को अपराध और अपराधी से मुक्त करना है।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि वह वर्ष 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। 2020 में प्रमोशन पाकर वह आईपीएस हुए। वह हमीरपुर में पुलिस कप्तान थे, अब उन्हें जनपद मैनपुरी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उनका कहना है कि अपराधी को पनपने नहीं दिया जाएगा, भू-माफिया का चिन्हांकन कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट संबंधी मामलों में अपराधी को शत प्रतिशत सजा दिलाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के बाद एसपी ने कार्यालय परिसर स्थित विभागीय शाखाओं का निरीक्षण किया। सभी कर्मियों का परिचय लेने के साथ ही उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पेंशनर्स आदि समस्याओं को गंभीरता के साथ समय रहते निस्तारण किए जाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी मधुवन कुमार, सीओ लाइन संतोष सिंह, आरआई ब्रजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed