फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   principal told, you can not say bharat mata jai

भारत माता की जय बोलने पर प्रशिक्षु पर क्यों भड़के प्रधानाध्यापक

Wed, 19 Feb 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
principal told, you can not say bharat mata jai
मैनपुरी। भारत माता की जय बोलने पर परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एक प्रशिक्षु पर भड़क गए। मामले का ऑडियो वायरल हुआ। वहीं प्रशिक्षु छात्र ने भी वीडियो के माध्यम से पूरी घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मामला प्राथमिक विद्यालय कुरावली का है। यहां डीएलएड छात्र लक्ष्मण कुमार को प्रशिक्षु के रूप में शिक्षण के लिए भेजा गया था। आरोप है कि 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अभ्यास के दौरान प्रशिक्षु लक्ष्मण कुमार को प्रधानाध्यापक ने कुछ बोलने के लिए कहा था आरोप है इसमें कुछ राजनीतिक विचार प्रकट करने का भी दबाव बनाया था। इसके बाद प्रशिक्षु ने भारत माता की जय का उद्घोष किया तो प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र भड़क गए। उन्होंने भारत माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। बुधवार को इसका ऑडियो वायरल हुआ। वहीं ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशिक्षु लक्ष्मण कुमार ने एक वीडियो जारी कर प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में ये ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अब तक प्रधानाध्यापक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुमित कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी कुरावली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed