फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal returning from panchayat injured by beating

Agra News: पंचायत से लौट रहे प्रधान को पीटकर किया घायल

Wed, 01 Nov 2023 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Nov 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Principal returning from panchayat injured by beating
पंचायत से लौट रहे प्रधान को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

- नगला गढू में हुई घटना, चार के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला गढू से मंगलवार की शाम पंचायत करने के बाद लौट रहे ग्राम प्रधान को नामजद लोगों ने घेर लिया। लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरावली क्षेत्र के गांव नगला गढू निवासी डॉक्टर दिनेश प्रकाश यादव वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। मंगलवार को वह गांव कमलपुर में एक खेत की पंचायत करने के लिए गए थे। शाम के समय पंचायत करने के बाद दिनेश कार से वापस गांव नगला गढू लौट रहे थे। तभी रास्ते में ज्ञानेंद्र, भानू, विकास और वसतेंद्र सिंह निवासी कमलपुर ने घेर कर रोक लिया। कार से उतरते ही दिनेश को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed