फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prince Yadav was shot for rangbaazi then attackers took him away on a bike Case registered

यूपी: रंगबाजी में मारी थी प्रिंस यादव को गोली को गोली, फिर बाइक पर उठा ले गए हमलावर; केस दर्ज

Sat, 11 May 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 09:37 AM IST
सार

ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार में युवक को गोली मारने के बाद हमलावर उसे बाइक से उठा ले गए। इसके बाद घायल युवक को फिर पीटा और गंभीर घायलवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। 

 

विज्ञापन
Prince Yadav was shot for rangbaazi then attackers took him away on a bike Case registered
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार में प्रिंस यादव को गोली मारकर घायल करने के बाद बाइक पर ले जाने वाले बदमाशों की पहचान हो गई है। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात को बाइक सवार तीन युवकों ने हाईवे पर मंदिर के पास बैठे प्रिंस यादव निवासी नगला रामबल को गोली मार दी थी। इसके बाद उसे उठाकर अपनी बाइक पर ले गए थे। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने तलाश की थी। हमलावर प्रिंस को निजी अस्पताल में दाखिल कराकर भाग निकले थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राज चौहान व उसके साथियों ने रंगबाजी में प्रिंस को गोली मारी है। गोली पेट में फंसी हुई है। घायल युवक की मां सुधा यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed