फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Narendra Modi slams congress, sp and bsp in agra rally

पीएम मोदी ने व्यापारियों को मनाया, सवर्णों को रिझाया, ‘चौकीदार चोर है’ का भी दिया जवाब

Thu, 10 Jan 2019 02:25 AM IST
मुकेश कुमार चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा
चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi slams congress, sp and bsp in agra rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कोठी मीना बाजार में सवा पांच साल में तीसरी रैली करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 44 मिनट के भाषण में हाल ही में विधानसभा चुनावों में मिली शिकस्त से उबरने की कवायद साफ नजर आई। राजस्थान और मध्य प्रदेश की हार की वजह व्यापारियों और सवर्णों की नाराजगी मानी जा रही है।
विज्ञापन


मोदी ने जीएसटी में राहत देने की बात कहकर व्यापारियों को मनाने की कोशिश की तो 10 फीसदी आरक्षण के फायदे बताकर सवर्णों को रिझाया। कांग्रेस ने ‘चौकीदार चोर है’ का जो हल्ला मचाया है, उसका भी जवाब दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौकीदार से विपक्ष के नेता इतने डरे हुए हैं कि जो एक-दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते थे, आज गले मिल रहे हैं, हाथ मिला रहे हैं। चौकीदार अपना काम इसी तरह करता है, मैं अब हर देशवासी को चौकीदार बनाने जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'चौकीदार से घबरा रहे विरोधी'

Prime Minister Narendra Modi slams congress, sp and bsp in agra rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देकर भाषण शुरू किया। यह यूपी में उनकी पहली रैली थी। समापन में मकर संक्रांति की बधाई दी। पहले आगरा को दी जाने वाली सौगातें गिनाईं। इसके बाद राफेल के मुद्दे पर मचे ‘चौकीदार चोर है’ के शोर पर आ गए। 

मोदी ने यह साबित करने का प्रयास किया कि उन्होंने चौकीदार के रूप में ईमानदारी से काम किया है, जैसे पहले घोटालों का हल्ला मचता था, अब वैसा नहीं है। इसके बाद प्रदेश में अवैध खनन की सीबीआई जांच के बहाने सपा और बसपा पर निशाना साधा। 

दोनों का नाम नहीं लिया लेकिन बोले, चौकीदार के डर से दोनों का गठबंधन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी का छापा पड़ा तो दोस्ती और बढ़ गई। दोनों सोच रहे हैं कि इससे एक-दूसरे का पाप छिपा लेंगे, लेकिन जांच एजेंसियां अपना काम करती रहेंगी। 

सवर्ण आरक्षण को बताया ऐतिहासिक

Prime Minister Narendra Modi slams congress, sp and bsp in agra rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सवर्ण आरक्षण को आजादी के बाद का बड़ा ऐतिहासिक कदम बताते हुए सवर्णों को रिझाने में लग गए। इसके फायदे गिनाए। यह कहना भी नहीं भूले कि विपक्ष के नेता सिर्फ इसकी बातें करते थे, लेकिन हमने करके दिखा दिया। 

सवर्णों के बाद व्यापारियों के हमदर्द बनते दिखे। कहा कि जीएसटी को सरल किया जा रहा है। जीएसटी के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है कि इसकी दरें ज्यादा हैं। अब दरें बहुत कम रह गई हैं। कुछ और रियायत देने का प्रयास चल रहा है।

'निर्मला का नहीं, नारी शक्ति का अपमान'

राफेल डील विवाद पर मोदी ने एक शब्द नहीं कहा। लोकसभा में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों का जिस तरीके से जवाब दिया, उसकी तारीफ की। मोदी ने कहा कि रक्षामंत्री ने विपक्ष के नेताओं के छक्के छुड़ा दिए। 

इसके बाद राहुल गांधी ने मोदी पर टिप्पणी की थी कि  पीएम ने खुद जवाब न देकर रक्षा मंत्री को बचाव में भेजा। इस पर मोदी ने कहा, निर्मला सीतारमन देश की पहली महिला रक्षामंत्री है। यह महिलाओं के लिए सम्मान की बात है। कांग्रेस नेता ने निर्मला सीतारमन का ही नहीं, नारी शक्ति का अपमान किया है।

इन संवाद पर पड़ी तालियां

Prime Minister Narendra Modi slams congress, sp and bsp in agra rally
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
- चौकीदार जाग रहा है, अपना काम कर रहा है, इसलिए विपक्ष के लोग डरे हुए हैं । जो एक -दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे, अब गले मिल रहे हैं।
- हम पंचधारा के सिद्धांत पर चल रहे हैं, बच्चों को पढ़ाई, नौजवानों को कमाई, किसानों को सिंचाई, बुजुर्गों को दवाई और जन-जन की सुनवाई।
-  ‘सबका साथ-सबका विकास’ सिर्फ नारा नहीं है, यह सुशासन की आत्मा है। इसी के तहत सभी वर्गों के साथ न्याय करने का काम किया है।
- मिशेल मामा के हाथ में आते ही उनके पेट में दर्द क्यों हुआ, कांग्रेस ने उसे वकील क्यों दे दिया, अब समझने में क्या देर है कि दाल में कुछ काला है।
-  चौकीदार से विपक्ष की परेशानी अब बढ़ने लगी है। उन्हें पता लग रहा है कि यह चौकीदार सिर्फ बातें नहीं करता है, घोटालेबाजों को पकड़ता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed