फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Narendra Modi Rally in Agra

रौ में लौटे प्रधानमंत्री मोदी, कोठी मीना बाजार में दिखा आक्रामक अंदाज

Thu, 10 Jan 2019 12:24 PM IST
मुकेश कुमार राजीव शर्मा, अमर उजाला, आगरा
राजीव शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Rally in Agra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से अपने रंग में दिखे। पिछले सवा पांच साल में इस मैदान पर उनकी यह तीसरी जनसभा थी। जोश और जनता से सीधा संवाद सबसे ज्यादा रहा। पिछली रैली नोटबंदी के एलान के बाद हुई थी। उसमें उत्साह इतना नहीं था। 

विज्ञापन


इस बार पहले से ज्यादा आक्रामक दिखे। जनता ने भी मोदी के प्रति अपने समर्थन के इजहार में कोई बदलाव नहीं किया, जिस तरह से पूर्व में कोठी मीना बाजार मैदान मोदी-मोदी के नारों से गूंजता रहा है, उसी तरह से बुधवार को भी मोदी के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन


पीएम मोदी अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा देर से पहुंचे। मगर, आयोजन स्थल पर भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी। घंटों इंतजार के बाद भी उनके जोश में कोई कमी नहीं थी। अपराह्न साढ़े चार बजे के आसपास जैसे ही मोदी मंच पर पहुंचे, पूरा मैदान मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर जमकर बरसे

योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के बाद माइक संभालते ही मोदी अपनी रौ में दिखे। विपक्ष पर जहां जमकर निशाने साधे, वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। इतना ही नहीं, जनता से संवाद के जरिये अपने कामों पर ‘हां’ भी करवाई। लोगों से भारत माता के जयकारे भी खूब लगवाए। 

मोदी के मंच पर आने से लेकर उनके जाने तक पूरा माहौल मोदीमय रहा। नवंबर 2013 और नवंबर 2016 में इसी मैदान पर रैली के दौरान खूब आक्रामक अंदाज में थे। इस पर मोदी ने कहा कि जब-जब मैंने आगरा में समर्थन मांगा, तब-तब प्रदेश ही नहीं पूरे देश ने अपना भरपूर आशीर्वाद दिया।

आते में नव वर्ष और जाते में मकर संक्रांति की बधाई

पीएम मोदी की 2019 में उत्तर प्रदेश में यह पहली रैली थी। इस मौके पर उन्होंने अपना भाषण शुरू करने से पहले सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शु शुभकामनाएं दीं और भाषण खत्म करने से पहले उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी।

- 21 नवंबर 2013 की रैली में 30 मिनट दिया था भाषण।
- 20 नवंबर 2016 को 34 मिनट दिया था भाषण।
- 9 जनवरी 2019 को 44 मिनट बोले पीएम मोदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed