फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Narendra Modi addressed public meeting in grounds of Kothi Meena market in Agra

Agra: प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कम मतदान पर जताई चिंता, बोले- वोट देने जरूर जाना

Fri, 26 Apr 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 12:04 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजनगरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पहले चरण में कम मतदान पर चिंता जताई। कहा कि वोट देने जरूर जाना। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi addressed public meeting in grounds of Kothi Meena market in Agra
आगरा में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोठी मीना बाजार के मैदान में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने दो चरणों के चुनाव में कम मतदान पर चिंता जताई। कहा कि आपका वोट एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर को ही नहीं मोदी को भी मिलेगा। इसलिए भीषण गर्मी और अपने जरूरी काम छोड़कर भी सात मई को मतदान करने जरूर पहुंचे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी के यहां शादी तो किसी को निजी काम हो सकता है। मैं दिन-रात मेहनत करता हूं। मतदान के लिए आपका समय मांग रहा हूं। उन्होंने जनता से हाथ उठवाकर हामी भरवाई। बोले, घर-घर जाना, लोगों को बताना कि आगरा में मोदी आए थे। उनसे मेरी राधे-राधे कहना और मतदान करने के लिए कहकर गए हैं, यह जरूर बताना।

विज्ञापन

पार्किंग में फेंक दिए खाने के पैकेट

रैली में फतेहपुर सीकरी और आसपास के देहात से आए लोगों के लिए भाजपा ने भोजन के पैकेट का इंतजाम किया था। गर्मी में कई घंटे रहने से पैकेटों में रखी आलू की सब्जी खराब हो गई। लोगों को जब लौटते वक्त खाने के पैकेट दिए गए तो उन्होंने मैदान पर ही भोजन के पैकेट फेंक दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की बोतलें फिंकवाई, बच्चे तरसे

रैली स्थल पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के बैग भी चेक किए। कुछ महिलाओं ने अंदर जाने से ही मना कर दिया। पानी की बोतलें बाहर ही फिंकवा दी गईं। रैली स्थल पर पानी का इंतजाम नहीं था। भीषण गर्मी में लोग परेशान हुए। बाद में पार्टी की ओर से पानी का इंतजाम करवाया गया, लेकिन वह नाकाफी रहा। इस दौरान बच्चे पानी के लिए तरसते रहे।

किसी की जुबां पर नहीं आया अटल का नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में किसी की जुबां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम नहीं आया। न ही उनके जन्म स्थान बटेश्वर का जिक्र किया गया। जनसभा स्थल पर मुख्य मंच, पंडाल और आसपास कहीं अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर तक नहीं थी। जबकि आगरा में ही उनका जन्म हुआ। भाजपा को आगे बढ़ाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी से जुड़े पुराने लोगों को यह बात खली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed