फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Modi public meeting today in agra Kothi Meena Bazar No Flying Zone tight security arrangements

PM Modi in Agra: पीएम मोदी की जनसभा आज, कोठी मीना बाजार मैदान बना 'नो फ्लाइंग जोन',  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 25 Apr 2024 05:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 05:00 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आगरा में आ रहे हैं। वे यहां कोठी मीना बाजार के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा को लेकर तीन हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Prime Minister Modi public meeting today in agra Kothi Meena Bazar No Flying Zone tight security arrangements
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल यानि आज कोठी मीना बाजार से जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोठी मीना बाजार मैदान ‘नो फ्लाइंग जोन’ रहेगा। टाटा गेट से सभा स्थल तक मार्ग पर दुकानें बंद रहेंगी। यहां घरों से भी लोग नहीं निकल सकेंगे। 50 से अधिक स्थानों पर रूफ टाॅप ड्यूटी लगाई गई है। तीन हजार से अधिक पुलिस, अर्द्ध सैन्य बल और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए पुलिस प्रशासन कई दिन से तैयारियों में लगा है। सुरक्षा का खाका तैयार किया गया। दो दिन पहले से एसपीजी डेरा डाले है। खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। प्रधानमंत्री टाटा गेट से सीधे सड़क मार्ग से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। 2.5 किलोमीटर की दूरी में रास्ते में कई दुकानें और घर हैं। इस मार्ग पर जगह-जगह पुलिस-पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। घरों की छतों पर भी पुलिस रहेगी। प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान से पहले किसी को भी इस मार्ग पर निकलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने इस मार्ग पर पड़ने वाले घरों में रहने वालों का पहले ही सत्यापन कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा ड्यूटी पास
बुधवार को कोठी मीना बाजार मैदान में ब्रीफिंग की गई। एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल भी मौजूद रहे। बताया गया कि किन मार्ग पर, कहां पर किसकी ड्यूटी है। कर्मचारी से अधिकारी तक सभी के पास ड्यूटी पास होगा। इसके बिना किसी को भी ड्यूटी पर नहीं माना जाएगा। बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वाॅयड से जांच कराई जा रही है। शहर के लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। लोग निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन खड़े करें, यह व्यवस्था पुलिसकर्मी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादा कपड़ों में भी रहेंगे पुलिसकर्मी
सभा स्थल पर सादा कपड़ों में 100 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। वह जनता के बीच बैठकर नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सभा स्थल को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में ले रखा है। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस, पीएसी और अर्द्ध सैन्य बल को लगाया गया है। डीएफएमडी से जांच के बाद ही सभा स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed