फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priest attacked in Mainpuri beaten for not giving key to safe

यूपी: फूलेल बाबा आश्रम के महंत पर हमला, तिजोरी की चाबी न देने पर की पिटाई; ग्रामीणों ने शोर सुन आरोपी दबोचा

Wed, 01 Nov 2023 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 05:53 PM IST
सार

आश्रम के महंत की आरोपी ने जमकर पिटाई की। महंत की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने मंदिर की तिजोरी की चाबी नहीं दी। महंत से हुई मारपीट के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
 

विज्ञापन
Priest attacked in Mainpuri beaten for not giving key to safe
मैनपुरी में पुजारी पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर कस्बे के नगला रघी शाहजहांपुर स्थित आश्रम में मंगलवार की रात एक आरोपी दीवार कूद कर अंदर आ गया। महंत से तिजोरी की चाबी मांगी। जब मना किया तो हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


यहां की है घटना 
थाना क्षेत्र के फूलेल बाबा आश्रम नगला रघी शाहजहांपुर में विजय स्वरूप करीब आठ साल से महंत हैं। वह आश्रम में ही रह कर पूजा पाठ और देखभाल कर रहे हैं। मंगलवार की गांव ओय निवासी रोहित आश्रम की बाउंड्री कूद कर अंदर आ गया। सो रहे महंत को पकड़ लिया और उनसे चढौनी वाले मंदिर में बनी तिजोरी की चाबी मांगने लगा। जब महंत ने चाबी देने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



महंत को जमकर पीटा 
महंत को पीटना शुरू कर दिया। तख्त को भी तोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आश्रम में पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी। घायल हुए महंत को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। महंत ने बताया कि युवक अक्सर दौड़ लगाने के लिए आता था। दो दिन पहले भी तिजोरी की चाबी मांगी थी। मंगलवार की रात आकर हमला कर दिया। उधर थाना पुलिस अब पकडे़ गए आरोपी युवक से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed