{"_id":"61cdf53ca069cc26f724c859","slug":"priciple-suspended-three-day-salery-deducted-mainpuri-news-agr519659438","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका निलंबित, तीन दिन का वेतन भी काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापिका निलंबित, तीन दिन का वेतन भी काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा ने विकास खंड के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका द्वारा वर्ष में निर्धारित कुल अवकाशों से अधिक आकस्मिक अवकाश लिया जाना पाया गया। साथ ही प्रधानाध्यापिका ने मिड-डे मील में मेन्यू का पालन भी नहीं किया। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित करते हुए तीन दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा बृहस्पतिवार को मैनपुरी विकास खंड के गांव जरामई पहुंचे। गांव के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम सहित सारी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय पर जब निरीक्षण किया तो शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर में पाया कि प्रधानाध्यापिका ऊषा यादव द्वारा एक वर्ष में कुल स्वीकृत 14 आकस्मिक अवकाशों की बजाय कुल 17 आकस्मिक अवकाशों का उपभोग किया गया। सहायक अध्यापिका साधना राठौर द्वारा भी 14 की बजाय 16 आकस्मिक अवकाश का उपभोग किया गया। एमडीएम की जानकारी लेने पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मीनू के अनुसार सब्जी और रोटी बनाई गई थी। मांगने पर भोजन का सैंपल भी दिखाया। खंड शिक्षाधिकारी ने जब प्रधानाध्यापिका को बाहर निकालकर बच्चों से पूंछा तो उन्होंने बताया कि तहरी बनाई गई थी। बाद में रसोइयों ने बताया कि प्राइमरी स्कूल से सब्जी रोटी का सैंपल रख लिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज तहरी ही बनी थी। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका की मनमानी पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं प्रधानाध्यापिका का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।