फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prevention of corona virus should not be overlooked news cases increasing as well as carelessness

Kasganj News: कोरोना वायरस से बचाव की अनदेखी पड़ न जाए कहीं भारी, बढ़ रहे केस

Thu, 01 Sep 2022 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 07:05 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. अवध किशोर ने बताया कि कोरोना के लगातार मामले निकल रहे हैं। लोगों को सतर्कता बरतनी जरूरी है। लोग मास्क लगाएं और जागरूक रहें।

विज्ञापन
Prevention of corona virus should not be overlooked news cases increasing as well as carelessness
बिना मास्क के घूमते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट में 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए। जिनमें से एक मरीज को संक्रमण अधिक होने के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वहीं बुधवार को दो और कोरोना के मरीज निकले।
विज्ञापन


बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

पिछले 15 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं, लेकिन लापरवाही बरकरार है। लोग बढ़ते संक्रमण की अनदेखी कर रहे हैं। यहां तक कि जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज भी मास्क नहीं लगाते। अस्पताल प्रशासन भी लोगों को इस बारे में नहीं चेता रहा। मास्क लगाना लोग पूरी तरह से भूल गए हैं। अब यदाकदा ही लोग मास्क लगाए नजर आते हैं। जबकि वायरल बुखार से बचाव में भी मास्क सहायक है। 
विज्ञापन

हर जगह दिख रही लापरवाही 

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सभी जगह यह लापरवाही बरकरार है। धार्मिक आयोजनों में भी लोग जागरूक नहीं हैं। बाजारों में भी हर जगह यही लापरवाही का आलम दिखाई दे रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण कभी भी तेजी पकड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता बरतनी जरूरी

सीएमओ डॉ. अवध किशोर ने बताया कि कोरोना के लगातार मामले निकल रहे हैं। लोगों को सतर्कता बरतनी जरूरी है। लोग मास्क लगाएं और जागरूक रहें। जिससे संक्रमण तेजी न पकड़ सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed