{"_id":"69bbc475e392dc70330f4295","slug":"president-vrindavan-visit-traffic-route-divered-in-vrindavan-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें: दो दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें: दो दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश
Thu, 19 Mar 2026 03:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:11 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मथुरा प्रवास बृहस्पतिवार से शुरू होगा। उनका वृंदावन जाना भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। वृंदावन में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दौरे के मद्देनजर 19 एवं 20 मार्च को वृंदावन के सभी प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 19 मार्च को वृंदावन कट, पानीगांव चौराहा, छटीकरा तिराहा एवं सुनरख तिराहा पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा, जबकि 20 को राष्ट्रपति के आगमन के दौरान मथुरा मार्ग एवं यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर से आने वाले वाहनों को व़ृंदावन कट एवं मसानी चौक पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं अटल्ला चुंगी चौराहा से चुंगी चौराहा, विद्यापीठ चौराहा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस के अनुसार पानीगांव चौराहा से सौ-सैया की ओर वाहनों पर रोक रहेगी। पानी घाट तिराहा से परिक्रमा मार्ग, ऄटल्ला चौराहा की ओर से नगर में वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। चामुंडा कट से परिक्रमा मार्ग ओर से, कैलाश नगर चौराहा से नगर की ओर, सौं सैया तिराहा से मसानी चौराहा एवं नगर की ओर, चुंगी चौराहा से से ऄटल्ला की ओर, ऄटल्ला चौराहा से सौ-सैया तिराहा की ओर, केशवधाम पुलिस चौकी चौराहे से पापड़ी चौराहे की ओर, पापड़ी चौराहे से रमणरेती चौकी की ओऱ, हरिनिकुंज तिराहे से इस्कॉन मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन राष्ट्रपति के आवागमन के समय पूरी तरह से बंद रहेंगे।
बैरियर से रमणरेती चौकी की ओर, रुक्मिणी विहार गोल चक्कर से नगर में वाहनों को प्रवेश रोक रहेगी। वैष्णो देवी से नगर की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चारधाम गेट के पास मैदान पर लगे बैरियर से छटीकरा ऄंडरपास की ओर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। छटीकरा से नगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी। गरुण गोविंद गेट से छटीकरा अंडरपास की ओर, निफार्द नेत्र अस्पताल के सामने दिल्ली आगरा रोड के वृंदावन कट से नगर की ओर, सनुरख तिराहा से नंदनवन कट, हरेकृष्णा ओर्चिड से वराह घाट की ओर, जगुलघाट वैरियर से परिक्रमा मार्ग जादौन पार्किंग की तरफ वाहनों के के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के नगर में आगमन के समय सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।