{"_id":"62b86c45ae804e3a2018d72c","slug":"president-ram-nath-kovind-will-meet-widowed-women-during-vrindavan-visit-on-june-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Nath Kovind Visit: बांकेबिहारी के दर्शन कर आश्रय सदन की माताओं से संवाद करेंगे राष्ट्रपति, यहां देखें पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Nath Kovind Visit: बांकेबिहारी के दर्शन कर आश्रय सदन की माताओं से संवाद करेंगे राष्ट्रपति, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
Sun, 26 Jun 2022 08:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:01 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार की सुबह करीब 9:45 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। वह सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में महिलाओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को तीर्थनगरी वृंदावन आ रहे हैं। वह लगभग एक घंटा कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रुकेंगे। यहां राष्ट्रपति आश्रय सदन में रहने वाली विधवा और बेसहारा माताओं से संवाद करेंगे। उनके साथ भोजन भी करेंगे। इसके अलावा आत्मनिर्भर योजना के तहत चलाए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन भी करेंगे। राष्ट्रपति से मिलने के लिए आश्रय सदन की महिलाओं में उत्सुकता है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पहले हेलीकॉप्टर से कृष्णा कुटीर के सामने बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के जाएंगे। मंदिर से लौटने के बाद राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर पहुंचेंगे। सबसे पहले कृष्णा कुटीर के गेट के पास बने मंदिर में पूजा करेंगे। कृष्णा कुटीर पहुंचने पर चार महिलाएं राष्ट्रपति का टीका लगाकर और आरती उतारकर स्वागत करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर योजना के तहत चलाए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों जैसे अचार, कंठी माला, अगरबत्ती, पैकेजिंग आदि का अवलोकन भी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति माधवहाल में महिलाओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
आश्रय सदन में वातानुकूलित पंडाल में आयोजित समारोह में महिलाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इस समारोह के लिए दो सौ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें 137 महिलाएं कृष्णा कुटीर की है। बाकी महिलाएं अन्य आश्रय सदन की रहने वाली हैं। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद हेमा मालिनी, जनपद के विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने परखी बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला