फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   president of mahan dal says BJP spreads hatred in society for votes

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, भाजपा समाज में नफरत फैलाकर लेती है वोट

Sun, 08 Jul 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 08 Jul 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
president of  mahan dal says BJP spreads hatred in society for votes
केशव देव मौर्य

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाकर वोट लेती है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। मौर्य फतेहपुर सीकरी में रविवार को महानदल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वंचित समाज को अपना हक पाने के लिए सम्राट अशोक के सिद्धांतों पर चलकर एकजुट होना होगा।   

विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि स्टेट गेस्ट हाउस कांड फर्जी और जनता को धोखा देने के लिए था। असलियत यह है कि सपा-बसपा अंदर से मिली हुई हैं। जब भी सपा-बसपा सत्ता में आती हैं तो अपने वोट बैंक को ही आरक्षण का लाभ देती हैं। सपा फर्जी समाजवाद का नारा देती है। महानदल के उपाध्यक्ष सुमन शाक्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उनकी पार्टी का मानना है कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी ही भागीदारी सत्ता में होनी चाहिए। 
विज्ञापन


इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य एवं अतिथियों का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर गजेंद्र शाक्य, लवकुश कुशवाह, विष्णु कुशवाह, वीरेंद्र कुशवाह, अंगद कुशवाह, मोहन सिंह बघेल, रतन सिंह कुशवाह, शैलेष कुशवाह, ब्रजेश कुशवाह, बासदेव कुशवाह, राजेश कुशवाह, जगन शाक्य, अमित कोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामायण पर दिया विवादित बयान 
महानदल के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने रामायण को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि रामायण की जगह घरों में भागवत गीता और वेद रखने चाहिए। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को हाथ उठवाकर संकल्प भी दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed