फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President of India Ramnath Kovind will visit Vrindavan 1350 jawans will be deployed for the security Mathura  

Mathura: राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1350 जवान, तैयार किया गया पूरा प्लान 

Fri, 24 Jun 2022 05:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 05:57 PM IST
सार

राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। वृंदावन की पूरी सुरक्षा सात जोन और 20 सेक्टरों में बांटी गई है। जोन की कमान सात एसपी पर, सेक्टरों की कमान 20 सीओ संभालेंगे।
 

विज्ञापन
President of India Ramnath Kovind will visit Vrindavan 1350 jawans will be deployed for the security Mathura  
राष्ट्रपति का स्वागत करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वृंदावन को सात जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। आगरा जोन के 1350 पुलिस और पीएसी के जवानों के कंधों पर सुरक्षा होगी। 25 जून को यह फोर्स सुबह वृंदावन आ जाएगी। फोर्स के जवान रिहर्सल करेंगे और 26 जून को इस फोर्स की ब्रीफिंग के बाद प्वाइंटों पर मुस्तैद किया जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को वृंदावन आएंगे। उनकी अगवानी प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। राष्ट्रपति की सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया गया है। सात जोन और 20 सेक्टरों में वृंदावन को बांटकर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए आगरा जोन का फोर्स 25 जून को मथुरा पहुंच जाएगा। यहां आमद के बाद इन जवानों को उनके प्वाइंट भी बता दिए जाएंगे। उसके बाद रिहर्सल और ब्रीफिंग के बाद इन जवानों की तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन

हेलिकॉप्टर की ट्राई लैंडिंग आज, हेलीपैड को हरी झंडी

राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व 25 और 26 जून को हेलिकॉप्टर की ट्राई लैंडिंग की जाएगी। इस ट्राई लैंडिंग के बाद इन हेलीपैडों को हरी झंडी दी जाएगी। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि हेलिकॉप्टर की ट्राई लैंडिंग के बाद ही हेलीपैड को हरी झंडी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी सुरक्षा

 एसपी-7, एएसपी-12, सीओ-20, इंस्पेक्टर-40, एसआई (महिला/पुरुष)-120, मुख्य आरक्षी/आरक्षी (महिला/पुरुष)-600, पीएसी 5 कंपनी, लोकल इंटेलीजेंस, खुफिया विभाग।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम : ग्रोवर

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि वृंदावन की सात जोन और 20 सेक्टरों में सुरक्षा बांटी गई है। आगरा जोन के 1350 पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। 25 जून को फोर्स आने के बाद रिहर्सल करेगा और 26 जून को ब्रीफिंग के बाद यह फोर्स अपने प्वाइंटों पर तैनात कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed