फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President of Gallantry Medal to Inspector Amit Kumar of Up Police

सम्मान: दरोगा अमित कुमार को राष्ट्रपति वीरता पदक, जान पर खेलकर पकड़े थे हिस्ट्रीशीटर

Sat, 15 Aug 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Aug 2020 12:01 AM IST
सार

  • आगरा के सैंया थाना में तैनाती के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ में हुए थे घायल 
  • हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हो गई थी मौत, एक पकड़ा गया था

विज्ञापन
President of Gallantry Medal to Inspector Amit Kumar of Up Police
दरोगा अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लूटपाट कर भागते बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दरोगा अमित कुमार को उनके साहस के लिए राष्ट्रपति की ओर से वीरता पदक दिया जाएगा। मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई थी। एक बदमाश पकड़ा गया था। अमित कुमार वर्तमान में हाथरस के थाना जंक्शन में तैनात हैं। 

विज्ञापन


घटनाक्रम 13 मार्च, 2016 का है। अमित कुमार थाना सैंया की तेहरा चौकी पर तैनात थे। रात को ग्वालियर हाईवे पर ट्रक लूट की सूचना मिली। एसआई अमित कुमार पुलिस की टीम लेकर बदमाश की तलाश में गांव सिकंदरपुर में पहुंचे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। 
विज्ञापन



जवाबी कार्रवाई में लूट के आरोपी गांव सिकंदरपुर निवासी श्रीकृष्ण और फिरोजाबाद निवासी संजय गोली लगने से घायल हो गए। दो बदमाश भाग निकले। दरोगा अमित कुमार के जबड़े पर गोली लगी थी। इलाज के दौरान श्रीकृष्ण की मौत हो गई थी। श्रीकृष्ण थाना सैंया का हिस्ट्रीशीटर भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर पर मध्य प्रदेश के चंबल जोन, राजस्थान और आगरा में इनाम घोषित था। अमित कुमार को तब मुख्यमंत्री का वीरता पदक दिया गया था। अब स्वतंत्रता दिवस परेड में राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। इस सूची में प्रदेश के 23 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं।

जेलर संजीव कुमार सिंह और निरीक्षक ओम प्रकाश शर्मा को भी पदक
 
आगरा जिला जेल में तैनात जेलर संजीव कुमार सिंह को अति विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया जाएगा। उनके अलावा एडीजी जोन आफिस में तैनात सीए निरीक्षक ओम प्रकाश शर्मा को राष्ट्रपति का अति विशिष्ठ सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा । निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार पायल को डीजी का उत्कृष्ट सेवा चिह्न और निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को डीजीपी का सिल्वर चिह्न मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2020: जश्न-ए-आजादी के लिए देशभक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी, मन को मोह लेंगी ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed