{"_id":"acc0a6dd5ddc2f61189c6ba4c880c50a","slug":"president-of-fipic-countries-seen-the-taj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीदार ए ताज में खो गए फिपिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीदार ए ताज में खो गए फिपिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 21 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों ओर से समुद्र से घिरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष जब ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचे तो सुधबुध ही खो बैठे। गुरुवार दोपहर तय समय से 1:45 घंटे देरी से पहुंचे फिपिक (फोरम ऑफ इंडिया पैसिफिक आईलैंड्स) देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने ताजमहल में 75 मिनट बिताए। इनमें 12 देशों के प्रधानमंत्री और दो देशों के उप प्रधानमंत्रियों समेत 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल के मुख्य गुंबद से लेकर सेंट्रल टैंक तक पर सेल्फी और फोटोग्राफी की। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष रूप से आगरा आए, उन्होंने होटल आईटीसी मुगल में लंच से पहले विशेष समारोह रखा।
गुरुवार को चार्टर से आए द्वीप देशों के प्रधानमंत्रियों ने 12:15 बजे ताजमहल में प्रवेश किया। वह करीब 1:30 बजे तक परिसर में रहे। इनमें से अधिकांश प्रधानमंत्री सपत्नीक ताज का दीदार करने आए थे। उन्होंने लबालब यमुना की ओर से ताजमहल के कई सेल्फी लिए, वहीं पूर्वी-उत्तरी मीनार के संरक्षण के बारे में भी पूछताछ की। ताज के दीदार के दौरान फिपिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष बेहद खुश नजर आए और उन्होंने इसे एएसआई की विजिटर बुक में भी दर्ज किया।
फिपिक में 14 प्रशांत द्वीपसमूह देश
बता दें कि बीते साल नवंबर 2014 में फिजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशांत द्वीपीय देशों के संगठन फिपिक का गठन किया था। फोरम ऑफ इंडिया पैसिफिक आईलैंड्स कॉपरेशन में भारत के अलावा 14 प्रशांत द्वीपसमूह देश हैं। 21 अगस्त को जयपुर में होने वाले फिपिक शिखर सम्मेलन से पहले इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को ताजमहल का दीदार कराया गया। फिपिक देशों में फिजी, कुक द्वीपसमूह, मार्शल द्वीपसमूह, नौरू, नियू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, तुवालु, वानुआतु, किरिबाती, माइक्रोनेशिया, सोलोमन द्वीपसमूह और टोंगा शामिल हैं।
विज्ञापन
1:30 बजे के बाद खुला ताज, सैलानी बेहाल
फिपिक देशाें राष्ट्राध्यक्षों के दौरे के लिए ताजमहल को दो घंटे के लिए बंद करना तय था, लेकिन यह सुबह 10:45 से 1:30 बजे तक बंद रहा। देरी से आगरा आए इन देशों के प्रतिनिधियों के चलते ताजमहल करीब 45 मिनट अतिरिक्त बंद रहा। इससे ताज के पश्चिमी गेट पर पर्यटक बेहाल हो गए। पश्चिमी गेट पर खान ए आलम नर्सरी से होते हुए पर्यटकों की कतार नीम तिराहे तक लग गई। उमस भरी गर्मी और तेज धूप में पर्यटक कतार में लगकर गेट खुलने का इंतजार करते रहे। यही हाल दक्षिणी गेट का भी रहा। तीन घंटे की बंदी से हजारों की संख्या में सैलानी छोटे-छोटे बच्चों के साथ परेशान हुए।