फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President of Ajinkya Devgiri Pratishthan press meet about Shiv Jayanti celebration in agra fort

Shivaji Jayanti 2023: अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बोले- शिवाजी के स्वाभिमान का प्रतीक है दीवाने-ए-आम

Sat, 18 Feb 2023 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 03:10 PM IST
सार

आगरा किले के दीवान-ए-आम परिसर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती पर आयोजित होने वाले शिव जन्मोत्सव में छत्रपति शिवाजी के पराक्रम को दर्शाया जाएगा। 

विज्ञापन
President of Ajinkya Devgiri Pratishthan press meet about Shiv Jayanti celebration in agra fort
अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा किले का दीवाने-ए-आम छत्रपति शिवाजी के स्वाभिमान का प्रतीक है। यहां औरंगजेब के दरबार में शिवाजी ने साहस का परिचय दिया था। इसीलिए इस जगह को शिव जयंती के लिए चुना है। यह कहना है अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटील का। शनिवार को उन्होंने आगरा में प्रेसवार्ता कर आगरा किले को आयोजन के लिए क्यों चुना, सवाल के जवाब में बोल रहे थे।
विज्ञापन


 विनोद पाटिल ने बताया कि समारोह में दो हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक 3 घंटे के लिए कार्यक्रम की अनुमति मिली है। समारोह में मुख्य अतिथि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे रहेंगे। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के लोगों के दिलों में आगरा के लिए खास जगह है। 
विज्ञापन


आगरा के किले से शिवाजी के साहस और स्वाभिमान की कहानियां सुनते रहे हैं। उन्हीं यादों को नाटय के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। उन्होंने कहा आगरा किले में आयोजन को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगरा किला शिवाजी के युद्ध कुशल रणनीति का भी प्रतीक है। कैसे उन्होंने यहां से निकल कर स्वराज्य की स्थापना की। हम शिवाजी की ऐतिहासिक स्वराज की विचार को लेकर आगे बढ़ रहे। सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा  कि जिस तरह महाराष्ट्र से आकर हमने आगरा में कार्यक्रम कर रहे हैं उसी तरह भविष्य में आगरा से भी लोगों को महाराष्ट्र बुलाकर कार्यक्रम किए जाएंगे। इससे दो राज्यों की सांस्कृति आदान प्रदान होगा। दो राज्यों के संबध मजबूत बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed