फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President And Governor Visits Vrindavan Police High Alert Up News

तीर्थनगरी वृंदावन में आएंगे राष्ट्रपति, पुलिस-प्रशासन ने दी लोगों को ये हिदायतें

Tue, 26 Nov 2019 12:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 Nov 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
President And Governor Visits Vrindavan Police High Alert Up News
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : twitter
तीर्थनगरी वृंदावन में 28 नवंबर को राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र एवं मंदिर के लिए आने वाले रूट की दशा सुधारने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


देश के राष्ट्रपति के साथ प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा बांकेबिहारी मंदिर आने का संभावित कार्यक्रम बनने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा रमणरेती परिक्रमा मार्ग से लेकर ठा. बांके बिहारी मंदिर मार्ग में लंबे समय से हो रहे गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा क्षेत्र में एक अभियान के रुप में सफाई कार्य और दीवारों को टेराकोटा रंग से रंगने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में अपर नगर आयुक्त के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

President And Governor Visits Vrindavan Police High Alert Up News
सामान की तलाशी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने मंदिर क्षेत्र के लोगों को हिदायत दी है कि वह अपने घर व गेस्ट हाउस में किसी बाहरी व्यक्ति को शरण न दें। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि 28 नवंबर को देश के राष्ट्रपति व प्रदेश की राज्यपाल व मुख्यमंत्री के दर्शन करने के लिए आने का कार्यक्रम संभावित है। इसलिए बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में सुधार कार्य तेजी से चल रहे हैं। 

वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के एक ब्लॉक का उद्घाटन करने आ रहे राष्ट्रपति व राज्यपाल के हेलीकॉप्टरों के उतरने के लिए अक्षयपात्र में चार हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। यह हेलीपैड गत 11 फरवरी को आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विभाग द्वारा बनाए गए थे। 

प्रभारी कोतवाली फूलचंद ने बताया कि नगर में 28 नवंबर को वीवीआईपी के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पहरा सख्त कर दिया है। जगह-जगह सघन जांच अभियान सभी पुलिस चौकी क्षेत्रों में चलाया जा रह है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed