फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations to procession for arrest of Nupur Sharma police became alert as soon as message went viral seven arrested in agra

Agra: नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए जुलूस निकालने की थी तैयारी, मैसेज वायरल होते ही अलर्ट हो गई पुलिस, सात गिरफ्तार 

Tue, 14 Jun 2022 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 12:57 PM IST
सार

सदर के नैनाना जाट के सपा और आप के नेता ने सोशल मीडिया पर मैसेज डाले। जिसमें नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए जुलूस निकालने के लिए लोगों को एकजुट करने की अपील की गई थी। मैसेज वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Preparations to procession for arrest of Nupur Sharma police became alert as soon as message went viral seven arrested in agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सदर के नैनाना जाट में माहौल खराब करने की साजिश रची गई। सोशल मीडिया पर मैसेज डाले गए। भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को एकजुट होकर जुलूस निकालने की तैयारी थी। इसकी भनक पुलिस को हो गई। पुलिस ने दस नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने जिला, रेंज और जोन साइबर सेल को सक्रिय व सतर्क रहने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश पोस्ट करने वालों पर नजर रखी जा रही है। थाना पुलिस के साथ एलआईयू भी लगी है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी भी लगाई गई है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि सदर के नैनाना जाट में लोगों को व्हाट्सएप मैसेज किए जा रहे हैं। समाज के लोगों को इकट्ठा होने की अपील की गई है। जुलूस निकाल कर जिला मुख्यालय जाकर नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की जानी है। व्हाट्सएप पर डीपी भी लगाई गई है। 
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि पुलिस ने जांच की। पता चला कि सपा नेता असलम और आम आदमी पार्टी के रमजानी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर नैनाना जाट के संभ्रांत लोगों से बात की गई। उन्हें समझाया गया कि ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बने। माहौल खराब करने की सोच रखने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा और गिरफ्तारी

पुलिस ने धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और धारा 144 (निषेधाज्ञा) के उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना हो रही है, इसमें आईटी एक्ट भी लग सकता है। मुकदमे में सपा नेता असलम, आम आदमी पार्टी के नेता अब्बास रमजानी, उनके बेटे गुलफाम, सत्तार, सलमान, अंसार अली, चिरागुद्दीन, आमीन, कलामुद्दीन और रजुआ को नामजद किया गया है। इनमें से सलमान, असलम, कलामुद्दीन, इब्राहिम, अंसार, गुलफाम और सत्तार को गिरफ्तार किया गया है। सदर में पुलिस तैनात कर दी गई है। इलाके में मिश्रित आबादी रहती है।

ड्रोन से रखी गई नजर

सोशल मीडिया पर सोमवार को मैसेज वायरल हुआ था। इसमें कहा गया कि नैनाना जाट में कई घरों पर पत्थर रख लिए गए हैं, जिससे बवाल होने पर पत्थर फेंक सकें। इस मैसेज की सत्यता का पता करने के लिए पुलिस ने सोमवार को ड्रोन से नजर रखी। दो घंटे तक इलाके में ड्रोन घुमाया गया। छतों को देखा गया। हालांकि किसी की छत पर पत्थर रखे हुए नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed