{"_id":"639d9a13d1945e0fa02fd2b0","slug":"preparations-started-in-mathura-regarding-g-20-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20: कान्हा की नगरी में जुटेंगे विदेशी राजनयिक, शुरू हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G-20: कान्हा की नगरी में जुटेंगे विदेशी राजनयिक, शुरू हुई तैयारियां
Sat, 17 Dec 2022 03:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Dec 2022 03:59 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन में कन्वेंशन सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। कन्वेंशन सेंटर में उच्चस्तरीय बैठकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता मिलने से विकास के कार्यों में अचानक गति आने लगी है। भारत के विभिन्न शहरों में जी-20 समूह के देशों के राजनयिकों की बैठकों का सालभर तक दौर चलेगा। विभिन्न स्तर की ये बैठकें देश भर के विभिन्न हिस्सों में होंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने माइस टूरिज्म के तहत वृंदावन में कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है।
केंद्र और राज्य सरकार पर्यटन से जुडे़ शहरों में पर्यटक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही हैं। इन शहरों में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा भी शामिल है। इस साल जी-20 की अध्यक्षता भारत पर है। ऐसे में जी-20 से जुडे़ देशों के राजनयिकों के देशभर में भ्रमण और विभिन्न स्तर की बैठक संबंधी गतिविधियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थान की आवश्यकता मथुरा में है।
इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन में कन्वेंशन सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। कन्वेंशन सेंटर में उच्चस्तरीय बैठकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसमें बैठकों के लिए बड़े और छोटे हाल का निर्माण किया जाएगा। ठहरने के लिए कमरे बनाए जाएंगे। विदेशी पर्यटक स्थलों पर बड़ी कंपनियों की बैठकों की तर्ज पर यहां प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।