{"_id":"60f46dc68ebc3e601264650a","slug":"preparations-started-for-the-formation-of-kshetra-panchayats-kasganj-news-agr5002612160","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायतों के गठन की होने लगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायतों के गठन की होने लगी तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले की सात क्षेत्र पंचायतों के गठन के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। शासन से ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 20 जुलाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने शपथ ग्रहण के लिए अधिकारी नामित कर दिए हैं।
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव हो जाने के बाद क्षेत्र पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया है। नव निर्वाचित सात ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत 579 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 20 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी। उपजिलाधिकारी कासगंज अपने क्षेत्र के कासगंज के प्रमुख व सदस्यों को सुबह 11 बजे से तथा सोरों के प्रमुख व सदस्यों को दोपहर 2 बजे से शपथ ग्रहण कराएंगे।
सहावर तहसील के उपजिलाधिकारी सहावर के प्रमुख व सदस्यों को सुबह 11 बजे से तथा अमांपुर के प्रमुख व सदस्यों को दोपहर 2 बजे से शपथ दिलाएंगे। पटियाली तहसील के उपजिलाधिकारी गंजडुंडवारा के प्रमुख व सदस्यों को सुबह 11 बजे से तथा पटियाली के प्रमुख व सदस्यों को दोपहर 2 बजे से शपथ दिलाएंगे। उपजिलाधिकारी न्यायिक सिढ़पुरा के प्रमुख व सदस्यों को सुबह 11 बजे से शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद इसी दिन पहली बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।