फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations completed, the inspection officers

तैयारी पूरी, अफसरों ने किया निरीक्षण

Mon, 04 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 04 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations completed, the inspection officers
होटल मुगल शेरेटन में दो दिवसीय ‘यूपी प्रवासी दिवस’ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को देर रात तक अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम स्थल को कई हिस्सों में बांटा गया है। मुख्य हाल में सम्मेलन होगा। यहीं मुख्यमंत्री मेहमानों का अभिनंदन करेंगे और विभिन्न सत्र होंगे। दूसरे हाल में भोजन की व्यवस्था है। तीसरे में प्रदर्शनी लगेगी। एक अन्य हाल में पंजीकरण होगा। इसके अलावा मीडिया सेंटर भी बना है। चार जनवरी की शाम मुख्यमंत्री भी यहीं मीडिया से रूबरू होंगे। रविवार दोपहर को डीएम पंकज कुमार और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की थी। डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम स्थल तक केवल सीएम की फ्लीट आएगी। अन्य लोगों के वाहन अन्यत्र पार्क कराए जाएंगे। उन्होंने ताजमहल के आसपास की व्यवस्थाएं भी देखीं। एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया, एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह आदि भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन

राहत के स्वर और बिरजू का नृत्य भी
आगरा। यूपी प्रवासी दिवस में सुर-संगीत की महफिल में प्रवासी भारतीयों को गंगा-जमुनी तहजीब को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। चार और पांच जनवरी की शाम को बिरजू महाराज ग्रुप की नृत्य प्रस्तुति ही नहीं पाकिस्तानी गायक राहत फतेह खली खां के स्वर भी मन के तारों को झंकृत करेंगे। छह जनवरी की सुबह अतिथियों को ताजमहल, आगरा, किला और फतेहपुर सीकरी भ्रमण कराया जाएगा। सूत्रों की मानें तो कुछ मेहमानों के आग्रह पर उन्हें बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन ले जाने का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

दालमोठ और पेठे का स्वाद
प्रवासी भारतीय आगरा की दालमोठ और पेठे का स्वाद भी ले सकेंगे। शहर के स्टोन हैंडीक्राफ्ट से जुड़ी स्टाल भी लगाई जाएंगी। सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इसमें आगरा और प्रदेश से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं के दुर्लभ चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये उद्योगपति भी होंगे शामिल
सम्मेलन में देश के कई जाने-माने उद्योगपति भी शिरकत करेंगे। इनमें मुख्य रूप से विशाल सिक्का (इन्फोसिस), सुभाष चंद्र (जी ग्रुुप), फ्रांसिस (अध्यक्ष टीमा), जुवेसिंयो मेज़्टू (सीईओ आइकिया), आरएस सोधी (एमडी अमूल डेरी), किशोर बियानी (सीईओ फ्यूचर ग्रुप), रवि जयपुरिया, डा. एके चौहान, डा. नरेश त्रेहान, डा. पुरुषोत्तम लाल (मेट्रो हास्पिटल), डा. सौरभ श्रीवास्तव, लॉर्ड खालिद हामिद, मुजफ्फर अली, संजय खान (फिल्म निर्माता) शामिल होंगे।


सीएम की सुरक्षा में ड्रोन कैमरा भी 
- सिपाही     - 650
- दरोगा       - 78
- एसएचओ  - 36
- सीओ       - 16
- एएसपी     - 09
- पीएसी     - 06 कंपनी
आगरा। यूपी प्रवासी दिवस का उद्घाटन करने आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश की सुरक्षा में इस बार ड्रोन कैमरा भी लगाया गया है। आगरा में ऐसा पहली बार होगा। इसकी मदद से उनके आने के रूट की निगरानी की जाएगी। वे पीएसी ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से कार से होटल मुगल शेरेटेन पहुंचेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में एटीएस कमांडों के दो टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं। मंगलवार को ताज गेट पर भी ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। यहां ताज खेमा पर मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम है। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने रविवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाम को इसका रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed