{"_id":"5953c93a4f1c1b1b2b8b474d","slug":"preparation-for-gst-like-war-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां जीएसटी लागू कराने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां जीएसटी लागू कराने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 जून की आधी रात को संसद में घंटा बजने के बाद देश भर में जीएसटी लागू हो जाएगा। ऐसे में देश भर के कर अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। मथुरा में तो युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। वाणिज्यकर कार्यालय में सभी अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
मथुरा में वाणिज्यकर विभाग के कार्यालय सरकारी छुट्टी में खुलें हैं और यहां जीएसटी को लेकर फाइलिंग का कार्य जारी है। जीएसटी लागू होने की उल्टी गिनती शुरूहो गई हैं। हर अफसर को प्रतिदिन 50 से 60 व्यापारियों से संपर्क करने का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान अधिकारी जीएसटी के बारे में फैल रही भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही व्यापारी को जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिये भी समझा रहे हैं।
इस अभियान में वाणिज्य कर विभाग के करीब 35 से ज्यादा अफसर लगे हुए है। प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। इस संबंध में अनूप कुमार प्रधान संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर मथुरा का कहना है कि जीएसटी की तैयारियों के चलते वाणिज्य कर विभाग में सभी अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ईद की छुट्टी पर भी कार्यालय में जीएसटी की तैयारियों को लेकर कार्य किया गया था।