फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparation for award of degree after verification from the last year's chart itself

अंतिम वर्ष के चार्ट से ही सत्यापन के बाद डिग्री देने की तैयारी

Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation for award of degree after verification from the last year's chart itself
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वर्ष 2021 से पहले के वर्षों की प्रोविजनल डिग्री दिए जाने की व्यवस्था बंद करने की योजना बनाई जा रही है। छात्र-छात्राओं को सीधे मूल डिग्री ही दी जाएगी। मूल डिग्री जल्द मिल सके, इसके लिए प्रक्रिया आसान बनाने पर मंथन चल रहा है। स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की डिग्री अंतिम वर्ष के चार्ट से ही सत्यापन कराने के बाद देने की तैयारी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में डिग्री देने से पहले सत्यापन के लिए उसे प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष सभी सेक्शनों में सत्यापन के लिए भेजा जाता है। इस प्रक्रिया में लंबा समय लग जाता है। इससे छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलने में समय लग जाता है। बाकी विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष के चार्ट से सत्यापन के बाद ही डिग्री तैयार करके दे दी जाती है। अंतिम वर्ष के चार्ट में प्रथम व द्वितीय वर्ष के अभी अंक होते हैं। इससे कम से कम 10 से 15 दिन बच जाएंगे। कुलपति से चर्चा के बाद व्यवस्था में बदलाव का निर्णय जल्द ही ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि चार्टों के डिजिटलाइजेशन कराया जाएगा। इसकी भी तैयारी चल रही है। मंगलवार को एक एजेंसी की ओर से विश्वविद्यालय में डेमो भी दिया गया था। चार्ट डिजिटलाइज्ड होने के बाद प्रक्रिया आसान हो जाएगा। वर्ष 1990 से अब तक सारे चार्टों को डिजिटलाइज्ड कराना है। चार्टों के बाद नामांकन की किताबों और टीआर को भी डिजिटलाइज्ड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed