फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant women condition deteriorated after injection death ruckus after hospital seized

Agra: इंजेक्शन ने ले ली विवाहिता की जान, मौत के बाद घरवालों का आरोप, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 24 Oct 2022 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 10:11 AM IST
सार

परिवार के लोगों ने बताया कि इंजेक्शन लगाते ही गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी गई थी। परिवार के लोग महिला को आगरा के निजी हॉस्पीटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
pregnant women condition deteriorated after injection death ruckus after hospital seized
अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया स्थित जीएस हॉस्पिटल पर शनिवार की रात गर्भवती महिला की प्रसव से पूर्व इंजेक्शन लगाने पर हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर आगरा के निजी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन ने हॉस्पिटलकर्मी पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सीएचसी प्रभारी ने अभिलेख नहीं दिखा पाने पर हॉस्पिटल सीज कर दिया। 

विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

आम का पूरा, जाजऊ निवासी मुकेश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि पत्नी ओमश्री को तीसरे बच्चे के प्रसव के लिए 22 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे जीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि रात 10 बजे के करीब नर्स ने प्रसव पीड़ा बढ़ाने के लिए गर्भवती को इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ समय बाद ही ओमश्री की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख नर्स ने आगरा ले जाने के लिए कहा। परिजन महिला को आगरा के निजी हॉस्पीटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

जमकर किया हंगामा 

इस पर दोबारा अस्पताल पहुंचे घरवालों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिकायत पर सीएचसी सैंया के चिकित्सा प्रभारी डॉ. ऋषि गोपाल भी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की जांच की। मौके पर कोई मरीज नहीं मिला। वहीं संचालक अभिलेख भी नहीं दिखा सके। इस पर अस्पताल को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने संचालक को पूछताछ के लिए थाने भी ले गई। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि अस्पताल सूचीबद्ध है, लेकिन संचालक मौके पर कोई अभिलेख नहीं दिखा सका, जिसके कारण अस्पताल को सीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed