फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant woman dies under suspicious circumstances in Kasganj

Kasganj News: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 07 Aug 2022 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 03:38 PM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
pregnant woman dies under suspicious circumstances in Kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कासगंज में सिढ़पुरा के ग्राम मगथरा में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग जहां मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं वहीं ससुराल पक्ष बीमारी से मौत होना बता रहा हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

          

2015 में हुई थी शादी 

सोरों के ग्राम न्योली निवासी सुनीता की शादी मगथरा निवासी रामनाथ पुत्र घनश्याम के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। वह पिछले कई माह से अपने मायके में रह रही थी। 15 दिन पूर्व उसका पति उसे बुलाकर ले आया। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना उसके मायके को दी गई। मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर  क्षेत्राधिकारी पटियाली आरके तिवारी, तहसीलदार पटियाली राजीव निगम, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

पति ने बताई मौत की ये वजह 

पति रामनाथ का कहना है उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती थी। बुखार आने पर उसे बहानपुर के निजी चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने खून की कमी व मलेरिया बुखार बताया। वह अपनी पत्नी को  चिकित्सक को दिखाने हेतु बाहर ले जाने के लिए गाड़ी लेने गया था, लौटकर आया तो वह मृत अवस्था में मिली। महिला के पिता का आरोप है  कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार 

 थाना प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखकर दिया है।  जिसके आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed