{"_id":"5d5196808ebc3e6cd87830a5","slug":"pregnant-woman-brutal-murder-alligation-on-husband-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः ...तो फेसबुक चलाने में की गई हत्या, हत्यारोपी पति कर रहा पुलिस को गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः ...तो फेसबुक चलाने में की गई हत्या, हत्यारोपी पति कर रहा पुलिस को गुमराह
Tue, 13 Aug 2019 03:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 13 Aug 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
मृतका रजनी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नगला बुढ़ान सैय्यद में रविवार रात को किरायेदार महिला रजनी (29) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई हरेश कुमार ने बताया कि रजनी उसकी छोटी बहन थी। रजनी ने एमए, बीएड किया था। वर्ष 2009 में केशव के स्कूल में पढ़ाने लगी थी। केशव ने प्रेम संबंध बना लिए, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। बहन ने 2011 तक नौकरी की। इसके बाद भी दोनों के प्रेम संबंध रहे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद पता चला कि केशव शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इस कारण ही वह रजनी को अलग रूम लेकर रह रहा था। कहा था कि वह उसके लिए अलग मकान बनवाएगा। वह बच्चा नहीं चाहता था, लेकिन रजनी गर्भवती हो गई थी। इसको लेकर केशव झगड़ा करता था। गर्भपात का दबाव बना रहा था, लेकिन रजनी तैयार नहीं हुई। रविवार शाम सात बजे हरेश की रजनी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद चचेरा भाई विक्की उसे दवाई देने गया था तब सब कुछ ठीक था। रात में केशव हत्या करके फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद घर में जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मकान मालकिन ने बताया कि उनके मकान में चार किरायेदार रहते हैं। भूतल पर गेट के बराबर वाले कमरे में रजनी रहती थी। कमरे का एक गेट गली की तरफ भी है। वहीं पीछे के कमरे में दूसरे किरायेदार का परिवार रहता है।
मृतक रजनी उर्फ गुडिया के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पहली मंजिल पर भी दो किरायेदार रहते हैं। रात तकरीबन दस बजे मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लेते हैं। इसके बाद तड़के पांच बजे ही खोलते हैं। रजनी के कमरे में केशव कब आता था और कब चला जाता था? इसका पता किरायेदारों को भी नहीं चलता था। घटना का किसी को पता नहीं चला।
हत्या की खबर के बाद मौके पर जुटी भीड़ व दरवाजे से साक्ष्य जुटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मान ने बताया कि रजनी का शव बेड पर पड़ा था। एक हाथ पीछे पीठ के नीचे दबा था। बेड पर रखे बर्तनों पर खून के छींटे थे। बेड पर मोबाइल मिला है। मोबाइल को ऑन किया तो उसमें फेसबुक चल रही थी। आशंका है कि रजनी बेड पर मोबाइल चला रही होगी। इसी दौरान उसके एक हाथ को पीछे करके गले को रेत दिया गया। वह विरोध भी नहीं कर सकी। रजनी के कमरे का गली की तरफ का दरवाजा सिर्फ बंद था। उसकी कुंडी नहीं लगी थी। वारदात के बाद आरोपी इसी दरवाजे से भागा होगा। फोन पर आरोपी पति ने बताया कि वह दिल्ली में है। उसे बुलाया गया, लेकिन वह थाने नहीं आया। उसकी लोकेशन मथुरा की आई। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में टीम लगी है।