फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant fell during quarrel between two groups newborn dies after birth in mainpuri

Mainpuri: झगड़े के दौरान गिरी गर्भवती, जन्म के बाद नवजात की मौत, शव के साथ लापता हुई मां

Sun, 30 Oct 2022 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Oct 2022 06:47 PM IST
सार

डेरा बंजारन में एक दिन पहले एसडीएम के आदेश पर अवैध कब्जा हटवाया गया था। इसके बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान धक्का लगने से गिर गई। इससे समय पहले ही उसने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।  

विज्ञापन
pregnant fell during quarrel between two groups newborn dies after birth in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के डेरा बंजारन लहरा में एसडीएम के आदेश पर अवैध कब्जा हटवाया गया। इसके बाद रविवार को दो पक्षों के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान धक्का लगने से एक गर्भवती गिर गई, कुरावली अस्पताल में उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। रविवार को थाना पहुंची पीड़िता ने विपक्षियों पर बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो महिला बच्चे का शव लेकर लापता हो गई।

विज्ञापन


गांव लहरा निवासी मीरा देवी पत्नी डिप्टी सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन की पुत्री पिंकी को गांव में एक पट्टा मिला है। शनिवार को एसडीएम के आदेश पर लेखपाल व प्रशासन के लोगों ने ईंटों को वहां से हटवा दिया। कार्रवाई करने के बाद टीम जब वापस चली गई तो विपक्षी लोग वहां आकर झगड़ा करने लगे। गर्भवती बहू सरिता को धक्का मार दिया। 

विज्ञापन

जन्म के बाद नवजात की मौत 

उसकी हालत बिगड़ी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली ले गए। वहां उसने समय पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। उक्त घटना के बाद थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन रात भर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, रविवार को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता ने थाना में हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कह रहे थे, लेकिन महिला इंकार करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही थी। काफी देर चले हंगामा के दौरान एसडीएम कुरावली युगांतर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। 

पीड़िता को समझा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया। लेकिन कुछ देर बाद महिला बच्चे का शव लेकर वहां से गायब हो गई। पुलिस महिला को तलाशती रही लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं लग सका था। मौके पर पहुंचे सीओ विजय पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे पक्ष ने किया आरोपों से इंकार

आरोपी पक्ष की पिंकी देवी ने बताया कि उसे सरकारी आवास के लिए पट्टा मिला है। प्रशासन ने जगह को खाली कराया है। आरोप लगाने वाली महिला का सामान्य प्रसव हुआ है, बच्चे की मौत होने के बाद वह लोग उन पर धक्का मारने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। उधर पुलिस ने उक्त घटना के बाद आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

गांव में पुलिसकर्मी किए गए तैनात

बच्चे का शव लेकर लापता हुई महिला की तलाश में पुलिस जुटी है। गांव पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घर से लेकर गांव में काफी देर तलाश किया, लेकिन कोई पता नही लग सका। इसके बाद महिला की तलाश को लेकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

सीओ भोगांव विजय पाल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है, उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed