फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant beat up and kicked out of the house

गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 12 Nov 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pregnant beat up and kicked out of the house
इलाहबांस (मैनपुरी)। गांव चांदा में ससुरालीजनों ने एक गर्भवती को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पीटा। उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला अहिर निवासी रेनू की शादी 12 मई 2019 को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चांदा निवासी दुर्वेश उर्फ दुर्गेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। एक बार घर आए पिता की बेइज्जती की और उनसे दो लाख रुपये ले लिए। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करते रहे।
विज्ञापन

इस बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग और प्रताड़ना लगातार जारी रही। अभी वह पांच माह की गर्भवती है, 10 सितंबर 2021 को ससुरालीजनों ने एक बार फिर मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो मामला दर्ज नहीं किया गया। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति दुर्वेश उर्फ दुर्गेश, अरविंद, बांकेलाल, शकुंतला देवी और रश्मि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed