फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preeti Hospital found to be running illegally deliveries were conducted without specialists FIR lodged

UP News: अवैध रूप से चलता मिला प्रीति हॉस्पिटल, विशेषज्ञ बिना होते थे प्रसव; दर्ज कराई गई एफआईआर

Fri, 02 Aug 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 10:21 AM IST
सार

 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए प्रीति हॉस्पिटल को बंद करा दिया। यहां पर प्रसव विशेषज्ञ के बिना होते थे। इतना ही नहीं मेडिकल स्टोर भी बिना लाइसेंस के चलता पाया गया।  
 

विज्ञापन
Preeti Hospital found to be running illegally deliveries were conducted without specialists FIR lodged
प्रीति हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जगनेर में प्रीति हॉस्पिटल पर छापा मारा। संचालक अस्पताल का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। यहां प्रसव भी कराए जाते थे, इसके लिए कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर भी संचालित मिला। दोनों को बंद कराते हुए संचालक के खिलाफ  एफआईआर कराई है। पूर्व में भी अस्पताल को बंद कराया गया था।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की शिकायत मिली कि बिना लाइसेंस के अस्पताल चल रहा है और यहां विशेषज्ञ चिकित्सक भी नहीं है और गर्भवती महिलाओं के प्रसव भी कराए जाते हैं। ऐसे में डॉ. जितेंद्र लवानिया को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


 

टीम के छापे के वक्त संचालक रामप्रकाश और इसकी पत्नी प्रीति मिली। रामप्रकाश ने खुद को बीएएमएस डिग्रीधारक बताया। पत्नी पर कोई चिकित्सकीय डिग्री नहीं मिली। अस्पताल का लाइसेंस मांगा तो वह भी नहीं दिखाया। अस्पताल की जांच की तो यहां 4 बेड पड़े थे। नवजात के लिए वार्मर भी लगा था। कौन डॉक्टर प्रसव और इलाज करता है, इसकी जानकारी नहीं दे पाई। जानकारी मिली कि प्रीति ही प्रसव कराती है। थाना जगनेर में एफआईआर कराई है।

 

पूर्व में भी बंद कराया था हॉस्पिटल
स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों भी प्रीति हॉस्पिटल पर कार्रवाई कर बंद कराया था। छापे के वक्त उस वक्त भी टीम को संचालक रामप्रकाश और उसकी पत्नी प्रीति मौके पर मिली थी। सीएमओ ने बताया कि पूर्व में अस्पताल बंद कराया था, इसने फिर खोल लिया। मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन

बिना लाइसेंस मिला मेडिकल स्टोर
सीएमओ ने बताया कि अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर भी चल रहा था। यहां दवाएं बेतरतीब मिलीं। गंदगी थी। संचालक इसका लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। इसकी जानकारी औषधि विभाग को दे रहे हैं। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय का कहना है औषधि निरीक्षक भेजकर मेडिकल स्टोर की जांच कराएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed