{"_id":"62166fac22d99457cc23ec1d","slug":"pre-board-examination-before-28-february-kasganj-news-agr525231747","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 28 फरवरी तक पूरी करानी होंगी प्री बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 28 फरवरी तक पूरी करानी होंगी प्री बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर का असर कम हो जाने के बाद परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा 28 फरवरी तक पूरी कराई जाएंगी। इसके लिए विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए शैक्षिक कलेंडर पहले ही जारी कर दिया था, लेकिन कोराना की तीसरी लहर की वजह से स्कूल कॉलेज बंद हो जाने से ये परीक्षाएं समय से नहीं हो सकी। कोरोना की लहर का असर कम हो जाने के बाद शासन ने एक पखवाड़े पहले स्कूल कॉलेज खोल दिए गए। विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं। जिले में हाईस्कूल व इंटर पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल होना है। उनके प्राप्तांक भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 28 फरवरी तक परीक्षा को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ ही शिक्षा विभाग ने भी सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
14 मार्च को होगी कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षा
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव ने कक्षा 9 व 11 के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इन परीक्षाओं को विद्यालयों को 14 मार्च तक पूरा कराना होगा। इसके लिए भी विद्यालयों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्री बोर्ड परीक्षा और कक्षा 9 व 11 के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा समय से पूरा कराने के निर्देश सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दे दिए गए हैं। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक