{"_id":"5e2f0bdc8ebc3e4b22073d5f","slug":"pravin-togadia-targets-narendra-modi-government-on-giving-padma-shri-to-adnan-sami","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अदनान सामी को पद्मश्री देकर केंद्र सरकार ने किया देश का अपमान: प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदनान सामी को पद्मश्री देकर केंद्र सरकार ने किया देश का अपमान: प्रवीण तोगड़िया
Tue, 28 Jan 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को पद्मश्री देकर देश का अपमान किया है। अदनान सामी के पिता ने भारत के खिलाफ 1965 के युद्ध में हिस्सा लिया था।
उन्होंने एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्ट्रर) को हिंदुओं के खिलाफ बताया। कहा कि यह कानून केवल मुसलमानों के लिए लागू किया जाना चाहिए। प्रवीण तोगड़िया सोमवार शाम को आगरा पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
तोगड़िया ने कहा कि सरकार को उषा मंगेशकर को पद्मश्री देना चाहिए था न कि अदनान सामी को। सामी के पिता पाकिस्तान की वायु सेना में फाइटर पायलट थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को भारत रत्न हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल, बाला साहेब ठाकरे, राम मंदिर आंदोलन के महंत रामचंद्र परमहंस और गोरखनाथ पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ को मिलना चाहिए, जिनके कारण भाजपा दो सीटों से बढ़कर पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई।

'मुसलमानों के लिए हो एनआरसी'
तोगड़िया ने कहा कि सरकार को एनआरसी लागू करनी चाहिए, लेकिन केवल मुसलमानों के लिए यह कानून होना चाहिए। असम में घुसपैठियों की समस्या बढ़ी। बांग्लादेशियों की संख्या बढ़ गई।
हिंदुओं के घरों में यह नहीं पूछा जाना चाहिए कि उनके दादा या परदादा कहां से आए। कश्मीरी पंडितों के बारे में यह सरकार मौन क्यों है। कश्मीरी हिंदुओं के हितों के बारे में क्यों नहीं सोचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए। अगर तीन साल के भीतर यह कानून लागू नहीं हुआ तो देश में हिंदू ही अल्पसंख्यक बनकर रह जाएगा।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि इस कानून को बनाकर जिन लोगों के दो से ज्यादा बच्चे हों, उन्हें सरकारी सुविधाएं देना बंद किया जाए। उन्हें सरकारी नौकरी, इलाज और शिक्षा से भी वंचित किया जाए।