{"_id":"5e2e95cd8ebc3e4af95d90fa","slug":"praveen-togadia-says-over-crisis-of-hindu-in-country-at-republic-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं की संख्या में कमी पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान बोले- देश का हिंदू और हिंदुत्व खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं की संख्या में कमी पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान बोले- देश का हिंदू और हिंदुत्व खतरे में
Tue, 28 Jan 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन के गांव भवनपुरा में पहुंचे प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के गांव भवनपुरा में हिंदूवादी एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि देश में हिंदू और हिंदुत्व खतरे में है। हिंदुओं की संख्या में लगातार कमी आ रही है।
पूरे विश्व की बात करें तो 1400 वर्ष पहले कोई भी मुसलमान नहीं था और 2000 वर्ष पहले कोई भी ईसाई नहीं था। अब जबकि पूरे विश्व में 800 करोड़ हिंदू थे अब उनकी आबादी सिर्फ घटकर 100 करोड़ रह गई है। धीरे-धीरे यह आबादी सिर्फ 25 करोड़ रह जाएगी और हिंदू देश में शरणार्थी बनकर रह जाएगा।
यही स्थिति जो कश्मीर में एक गांव की है वही भवनपुरा की होगी और जो कश्मीर में है वही मथुरा की होगी। हम हिंदुओं को संगठित करने का काम कर रहे हैं। हिंदुओं की कोई भी जाति हो लेकिन सबसे पहले वह हिंदू हैं। आज देश में महिलाओं की सुरक्षा नहीं है।

देश की आर्थिक स्थिति कमजोर है। हमारे देश में संविधान है और उस संविधान की विशेषता यह है कि एक सामान्य व्यक्ति से लेकर उच्च पद पर बैठे प्रधानमंत्री के अधिकार बराबर हैं। भगवान की कृपा से राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने कहा हिंदू और मुसलमान में कोई फर्क नहीं है फर्क है तो धर्म के आधार पर है।
हिंदू गाय पूजा करते हैं। सरकार को पाकिस्तान के हिंदुओं की तो चिंता है, लेकिन अपने देश के उन हिंदुओं की चिंता नहीं है जो कि अपने घरों को छोड़कर अपने यहां शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। क्या सरकार उनको घर वापसी कर आएगी। आज भी मुरादाबाद हो या सहारनपुर कितने भी न जाने हिंदू हैं वह ही अपने देश में ही अपने घरों को छोड़कर रहने पर मजबूर हैं। इस ओर ध्यान नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार भारत रत्न हो या पद्म विभूषण जैसा सम्मान उन पर भी राजनीति कर रही है। हिंदुओं की रक्षा करने वाले अशोक सिंघल को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए। सरकार का हिंदुओं की ओर ध्यान नहीं है।

सीएए के ऊपर उन्होंने कहा कि जब कानून बन गया तो इसके समर्थन में रैली निकालकर प्रदर्शन करने की आवश्यकता ही नहीं है। देश का कानून सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर भवनपुरा में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के चेयरमैन चौधरी गोविंद सिंह, गौ रक्षक हरे कृष्ण चौधरी, बाबा कढ़ेरा सिंह विद्यामंदिर के चेयरमैन सुरेश सिंह, हरीश चंद्र सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।