{"_id":"5ba654fc867a557ff747e91a","slug":"praveen-bhai-togadia-big-statement-on-ram-mandir-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी पर बरसे तोगड़िया, सौगंध खाकर राममंदिर निर्माण पर किया ये एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी पर बरसे तोगड़िया, सौगंध खाकर राममंदिर निर्माण पर किया ये एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते संगठन के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया पालीवाल हॉल में शनिवार को आयोजित गठनायक सम्मेलन और कारसेवक सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी पर जमकर बरसे।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जो राम को भूल गया, उसे देश की जनता भी भूल जाएगी। उन्होंने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए सौगंध खाई और 21 अक्ट्बर को लखनऊ से अयोध्या कूच करने का एलान किया।
तोगड़िया ने कहा कि पहले हमारा घर, खेत, व्यापार, मंदिर, गांव, बहन-बेटियां सुरक्षित थीं। आज हमारा घर, गांव, व्यापार, सम्मान सब कुछ लुट गया। पीएम बनने के बाद मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।

मोदी पर निशाना
30 करोड़ परिवारों को रोजगार देने वाला व्यापारी चोर बना दिया। पांच करोड़ लघु उद्योगों में लगे 11 करोड़ लोगों को बेरोजगार कर दिया। जीएसटी और नोटबंदी से लाखों उद्योग और व्यापार चौपट हो गए।
उन्होंने कहा कि मोदी को सत्ता में राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून बनाने था, लेकिन वे तीन तलाक पर कानून बना बैठे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से सम्मान वापस मिलेगा। सत्ता में आने के बाद मोदी की विचारधारा बदल गई।
मोदी ने दुखी किसानों, बेरोजगार नौजवानों और महंगाई से त्रस्त महिलाओं को छोड़ दिया। राम को भी छोड़ दिया। याद रहे राम को छोड़ने वाला रावण भी नहीं बचा था। हिंदुत्व बचाने के लिए देश का कारसेवक, किसान, नौजवान, व्यापारी जागेगा। अबकी बार हिंदुओं की सरकार बनेगी।

'राम मंदिर बनाकर रहेंगे'
उन्होंने एलान किया कि हम सौगंध खाते हैं कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाकर रहेंगे। 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे। एक महीने घर छोड़कर गांव-गांव निकलो। 50-50 की टोलियां बनाकर गांवों में अयोध्या कूच करने के लिए लोगों को जगाने का काम करें।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देवेश उपाध्याय ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का गठन हुआ। अभी नहीं जागे तो शोषण और बढ़ेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया और परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री देवेश उपाध्याय ने अतिथियों के साथ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।