फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   praveen bhai togadia big statement on pm narendra modi

प्रधानमंत्री पर तोगड़िया का बड़ा हमला, कहा- पत्थरबाजों के भाईजान बन गए मोदी

Sat, 22 Sep 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Sep 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
praveen bhai togadia big statement on pm narendra modi
प्रवीण तोगड़िया
आगरा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने राम को धोखा दिया है। देश के हिंदुओं को धोखा दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर में सेना पर पत्थर बरसाने वाले अब भाईजान हो गए हैं। 56 इंच के सीने वाले अब मुसलिम महिलाओं के वकील बन गए हैं। तोगड़िया ने कहा कि वो राम के नहीं हुए, मसजिद के हो गए, सपना टूट गया...। 
विज्ञापन


डा. प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को सूर सदन प्रेक्षागृह में गठनायक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक सपना देखा था कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो संसद में कानून बनाकर अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण होगा लेकिन वह सपना अब टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी को बताया मुस्लिम महिलाओं का वकील

तोगड़िया ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री मोदी जीएसटी और तीन तलाक पर तो संसद में कानून बना सकते हैं लेकिन राम मंदिर पर कानून नहीं बनाते हैं। मोदी मुस्लिम महिलाओं के वकील बन गए हैं।  

तोगड़िया यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मोदी ने मुसलमानों के साथ आंतरिक समझौता किया है। तभी तो बिना बुलाए नवाज शरीफ के घर पहुंच जाते हैं। मसजिदों में जा रहे हैं। कश्मीर में सेना पर पत्थर बरसाने वालों के मुकदमे वापस हो रहे हैं। पत्थरबाज मोदीजी के भाई जान हो गए हैं। 

लोगों ने सोचा था कि हमारी सरकार आएगी और राम मंदिर बनेगा लेकिन अब वह सपना टूट गया। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि मोदीजी मंदिरों में जा रहे हैं। मसजिदों में जा रहे हैं। देश दुनिया के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन एक बार भी अयोध्या में श्री राम के मंदिर में नहीं गए। 

'मोदी ने नहीं पूरा किया एक भी वादा'

उन्होंने कहा कि मोदीजी अगर मंदिर नहीं बनवा रहे हैं तो कम से कम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ही श्रीराम को घर ही दे देते। उन्होंने कहा कि पहले हमारा घर, खेत, व्यापार, मंदिर, गांव, बहन-बेटियां सुरक्षित थीं। आज हमारा घर, गांव, व्यापार, सम्मान सब कुछ लुट गया। 

पीएम बनने के बाद मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। 30 करोड़ परिवारों को रोजगार देने वाले व्यापारी को चोर बना दिया। पांच करोड़ लघु उद्योगों में लगे 11 करोड़ लोगों को बेरोजगार कर दिया। 

उन्होंने कहा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से सम्मान वापस मिलेगा। सत्ता में आने के बाद मोदी की विचारधारा बदल गई। यह करोड़ों हिंदुओं के लिए युद्ध ललकार है। हिंदुत्व बचाने के लिए देश का कारसेवक, किसान, नौजवान, व्यापारी जागेगा। अबकी बार हिंदुओं की सरकार बनेगी। 

50-50 की टोली में करें अयोध्या कूच

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हम अयोध्या में भव्य मंदिर बनाने की सौगंध खाते हैं। 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे। आह्वान किया कि एक महीने घर छोड़कर गांव-गांव से निकलो। 50-50 की टोलियां बनाकर गांवों में अयोध्या कूच करने के लिए लोगों को जगाने का काम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed