फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prasad shopkeeper killed while sleeping with a screwdriver was fed food to the accused youth

Agra Crime: भूख से तड़पते युवक को जिसने खिलाया था खाना, उसी दुकान संचालक की कर दी हत्या, वजह तलाश रही पुलिस

Sun, 11 Sep 2022 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 11:32 AM IST
सार

कैलाश मंदिर पर प्रसाद की दुकान के संचालक की सोते समय पेचकस से वार करके हत्या कर दी गई। दुकानदार ने आरोपी युवक को खाना खिलाया था। आरोपी युवक ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Prasad shopkeeper killed while sleeping with a screwdriver was fed food to the accused youth
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के सिकंदरा में कैलाश मंदिर के सामने प्रसाद की दुकान चलाने वाले सुमेश गिरी (50) की शनिवार रात को घर में हत्या कर दी गई। सुमेश पर सोते समय एक युवक ने पेचकस से ताबड़तोड़ वार किए। आवाज सुनकर आए लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब तक दुकानदार को अस्पताल ले गए, उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


कैलाश मंदिर के सामने रहने वाले सुमेश गिरी प्रसाद की दुकान चलाते थे। परिजन ने बताया कि शनिवार रात को एक युवक आया था। उसके भूखा लगने पर खाना खिला दिया। रात में सुमेश दुकान पर ही सो गए। रात करीबन 2:45 बजे युवक आया। उसने सोते में सुमेश पर पेचकस से ताबड़तोड़ पेट में कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसे काबू करने के लिए खंभे से भी बांध दिया। वही सुमेश गिरी को अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि आरोपी बापू नगर, खंदारी निवासी अरुण कुमार है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि उसने हत्या क्यों की। वह कैलाश में क्या करने आया था। उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 मंदिर में करता था सफाई का काम 

मृतक सुमेश गिरी के बेटे पवन गिरी ने पुलिस को बताया कि खंदारी निवासी अरुण कुमार दो दिन से मंदिर में ही ठहरा था। मंदिर में वह सफाई करता था। खाना खा रहा था। अरुण कुमार को शनिवार रात 10:00 बजे पिता ने घर से खाना खिलाया। अरुण उनके घर में ही बैठा था। देर रात उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद परिवार के लोग सो गए। रात अरुण दुकान का शटर उठाकर घर में दाखिल हो गया। शटर के पास ही पिता सो रहे थे। उसने उन पर पेचकस से वार शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed