पटियाली (कासगंज)। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम गढ़िया सनौड़ी में दिवंगत फौजी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। ग्राम गढ़िया सनौड़ी निवासी फौजी वीरसपूत रविंद्र सिंह वघेल पुत्र कालीचरण वघेल की मेघालय में ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने से 27 जून 2019 को मौत हो गई थी।
शनिवार को मुख्य अतिथि अपर जिला जज ललितपुर अजय पाल सिंह बघेल एवं डीएसपी सीआरपीएफ यतेंद्र सिंह बघेल, डॉ. ओपी बघेल के द्वारा फौजी की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। जिला जज ने कहा कि फौजी सीमा पर हमारी रक्षा करने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं। उन्हें पूर्ण सम्मान मिलना चाहिए। जिसके वह हकदार हैं। इस दौरान चोबसिंह बघेल, अतरसिंह, प्रतापसिंह बघेल, डॉ. अनुराग, भूपेंद्र प्रजापति, दिलीप प्रधान, रामस्नेही प्रधान, रामौतार सिंह धनगर, राजूबघेल, ललित कुमार, जगवीर यादव, डॉ. रोहित यादव, डॉ. हरिओम शाक्य, नंदकिशोर यादव, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र, डॉ. बैचे चौहान, अरविंद कुमार, सर्वेंद्र फौजी, राजेश शर्मा, वीरपाल यादव प्रधान, कमलेश दुवे, अनिल दुवे आदि क्षेत्र के बासी मौजूद रहे।