फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhan was shot under suspicious circumstances

Agra News: प्रधान को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली

Tue, 30 May 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pradhan was shot under suspicious circumstances
भोगांव।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में गांव छाछा के पास मलपुर के ग्राम प्रधान संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बाइक सवार हमलावरों पर हमले का आरोप लगाया। प्रधान को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मलपुर के ग्राम प्रधान शीशराम राजपूत मंगलवार की दोपहर नेशनल हाइवे पर गांव छाछा के पास थे। तभी संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्रधान की ओर से बाइक सवार हमलावरों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक ने भी प्रधान से घटना के बारे में जानकारी ली। कुछ देर बाद जिला अस्पताल से प्रधान को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना के बारे में जानकारी के साथ हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-------
भोगांव विधायक पहुंचे जिला अस्पताल
ग्राम सभा मलपुर के प्रधान शीशराम को गोली लगने की घटना के बारे में पता लगने के बाद पूर्व मंत्री व भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री जिला अस्पताल पहुंचे। विधायक ने शीशराम से कुछ देर तक बातचीत की। हाल जाना। विधायक ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed