फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhan taking honorarium, members empty handed

Agra News: प्रधान ले रहे मानदेय, सदस्य खाली हाथ

Sat, 22 Mar 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pradhan taking honorarium, members empty handed
कासगंज। ग्राम प्रधान शासन के निर्धारित मानदेय ले रहे हैं लेकिन सदस्यों खाली हाथ हैं। उनके लिए सरकार से निर्धारित प्रति बैठक 100 रुपये मानदेय उन्हें नहीं दिया जा रहा। जिले में 5421 सदस्य चुने गए है। लेकिन इनमें से किसी को बैठकों में शामिल होने का मानदेय नही मिला।सरकार ने ग्राम प्रधानों,ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के मानदेय 2021 में बढ़ाया था। ग्राम प्रधानों को 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह, ब्लॉक प्रमुख का मानदेय 9,800 रुपये से 11,300 रुपये और जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 14,000 रुपये से 15,500 रुपये प्रतिमाह देने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मानदेय 500 रुपये बढ़ाए गए। मुख्यमंत्री ने पहली बार ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रति बैठक 100 रुपये मानदेय देने के निर्देश दिए। इससे पूर्व ग्राम पंचायत सदस्यों को कोई भत्ता का नही मिलता था। जिले में 423 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने गए और सात विकास खंडों में 5421 ग्राम पंचायत वार्ड में निर्वाचित हुए। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए समय-समय पर खुली बैठकों का आयोजन किया जाता है। इन बैैठकों के लिए मानदेय नहीं दिया जा रहा। वहीं, डीपीआरओदेवेंद्र सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में बैठक के आयोजन पर सदस्यों के उपस्थित रहने पर उन्हें भत्ता देने का प्रावधान है। किसी सदस्य ने मानदेय के संबंध में शिकायत नही की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed