{"_id":"693d9b099356f529050f44c2","slug":"practical-examinations-for-iti-courses-will-begin-from-december-15th-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर से होंगी शुरू, यहां बनाया गया कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर से होंगी शुरू, यहां बनाया गया कंट्रोल रूम
Sat, 13 Dec 2025 11:25 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:25 PM IST
सार
प्रशिक्षण प्रभारी को एससीवीटी और एसआईडीएच पोर्टल पर राजकीय एवं निजी संस्थानों के परीक्षार्थियों से संबंधित परीक्षा अभिलेखों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
आईटीआई संस्थान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा (पूरक/सप्लीमेंट्री) की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह 15 से 19 दिसंबर तक परीक्षा अवधि के दौरान क्रियाशील रहेगा। संचालन के लिए संस्थान के कर्मचारियों को दो टीमों में नामित किया गया है।
टीम-ए में कार्यदेशक कमल चंद्र, सनत कुमार, अनुदेशक रजनीश कुमार और कनिष्ठ सहायक अशु सिंह और टीम-बी में कार्यदेशक चंद्रभान सिंह, ओमदत्त, अनुदेशक देव सहाय और वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्राचार्य मान सिंह भारती का कहना है कि जमा करते समय सभी अभिलेख का मिलान अनिवार्य रूप से करें। परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार जॉब की संख्या समान होनी चाहिए। परीक्षा समाप्ति के बाद समस्त अभिलेख उसी दिन जमा कराने हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रशिक्षण प्रभारी को एससीवीटी और एसआईडीएच पोर्टल पर राजकीय एवं निजी संस्थानों के परीक्षार्थियों से संबंधित परीक्षा अभिलेखों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।