फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power Outage Forces Treatment in Mobile Torch Light at Pinahat CHC, Video Goes Viral

UP: तूफान के बाद अस्पताल में अंधेरा, मोबाइल की रोशनी में बच्ची को लगाया इंजेक्शन; वीडियो वायरल

Sun, 31 May 2026 10:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 10:32 AM IST
सार

तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा जाने से पिनाहट सीएचसी में एंटी रेबीज सीरम का इंजेक्शन मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लगाया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इसे आपात स्थिति में लिया गया कदम बताया है।

विज्ञापन
Power Outage Forces Treatment in Mobile Torch Light at Pinahat CHC, Video Goes Viral
मोबाइल की रोशनी में बच्ची को लगाया इंजेक्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के कारण शुक्रवार को कस्बा पिनाहट सहित ग्रामीण इलाकों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जगह-जगह फॉल्ट होने से क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रही, जिसके चलते सरकारी दफ्तरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। इसी बिजली संकट के बीच पिनाहट सीएचसी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्वास्थ्य कर्मी मोबाइल की रोशनी में मासूम बच्ची को इंजेक्शन लगाता दिख रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ब्लॉक क्षेत्र के गांव सावलदास पूरा मे कुत्ते के काटने के बाद 6 वर्षीय बच्ची रागिनी को परिजन सीएचसी केंद्र लेकर पहुंचे थे। एंटी रैबीज सीरम लगाने के दौरान अचानक फॉल्ट होने के कारण अस्पताल की लाइट बंद हो गई। नर्सिंग ऑफिसर ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर मासूम बच्ची के एंटी रेबीज सीरम लगाकर उपचार किया। इसी दौरान किसी ने एक 12 सेकंड का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की कार्य शैली पर सवाल खड़े कर दिए। इसी संबंध में सीएचसी प्रभारी प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि एंटी रेबीज सीरम लगाने के दौरान अचानक अस्पताल के इलेक्ट्रिक बोर्ड में फाल्ट हो गया और अस्पताल की लाइट ठप हो गई थी। नर्सिंग ऑफिसर की सूझबूझ से मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सकुशल सीरम का कार्य पूरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed