फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power Outage During Deputy CM Event: High Court Grants Relief to Tent Operator

UP: डिप्टी CM कार्यक्रम में हो गई थी बिजली गुल, टेंट संचालक को हाईकोर्ट से राहत; फिलहाल गिरफ्तारी पर लगी रोक

Wed, 18 Mar 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 09:36 AM IST
सार

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में बिजली गुल होने के मामले में टेंट संचालक को हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने अगली सुनवाई तक आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
 

विज्ञापन
Power Outage During Deputy CM Event: High Court Grants Relief to Tent Operator
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गुल हुई बिजली के मामले में दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ टेंट संचालक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। न्यायमूर्ति लक्ष्मीकांत शुक्ला और राजीव मिश्रा ने अगले आदेश तक आरोपी की गिरफ्तार पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


थाना डौकी में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार फतेहाबाद के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रजत कुशवाह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 9 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का सती माता मंदिर में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें जनपद के अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी सोशल मीडिया व अन्य शासकीय साधनों पर किया जा रहा था।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू होने के 5 मिनट बाद ही बाद ही बिजली गुल हो गई, जबकि छीपींटोला निकट जैन भवन निवासी ठेकेदार शिविर जैन (फर्म नेतराम टेंट हाउस) को टेंट, माइक, जनरेटर से विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी उसने नहीं किए। उसकी लापरवाही से उप मुख्यमंत्री के संबोधन में व्यवधान उत्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने ठेकेदार शिविर जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed