फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power line became an obstacle in the way of civil enclave

Agra News: सिविल एंकलेव की दीवार निर्माण में बिजली लाइन बनी बाधा

Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Power line became an obstacle in the way of civil enclave
आगरा। सिविल एन्क्लेव निर्माण को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल ने निरीक्षण किया। चाहरदीवारी स्थल पर ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। जिसके कारण निर्माण प्रभावित हो रहा है। डीएम ने बिजली लाइन को तत्काल हटाने के निर्देश विद्युत अधिकारियों को दिए हैं। जिसके कारण काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

डीएम ने चाहरदीवारी की गुणवत्ता का जायजा लिया। निदेशक एयरपोर्ट ने डीएम को जानकारी दी। डीएम ने जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यहां से डीएम राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह पहुंचे। बजट नहीं होने के कारण यहां भी कार्य रुका मिला। शिशु भवन का निर्माण अधूरा पड़ा था। परिसर में निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति थी। गृह में कुल 179 किशोर रह रहे हैं। डीएम ने बजट के लिए शासन से पत्राचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही किशोर गृह में रह रहे बच्चों से सुविधाओं व खान-पान की जानकारी ली। रसोई में प्रकाश व्यवस्था नहीं थी। इस दौरान डीपीओ मनोज पुष्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि बुधवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा। साथ ही पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक व वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने झंडा दिवस पर लोगों से खुल दिल से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed